Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में पदस्थापित रह चुके और वर्तमान में बिष्णुगढ़ थाना में तैनात SI अनुपम प्रकाश ने एक बार फिर देशभर में झारखंड का नाम रोशन किया है। नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय पुलिस प्रतियोगिता में उन्होंने सिल्वर मेडल जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। अनुपम प्रकाश का ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही शानदार रहा है।
इसे भी पढ़े :स्कूल में कु’ल्हाड़ी लेकर घुसे युवक, फिर देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :School Time Table Change : 6 अप्रैल से स्कूलों का बदलेगा Time-Table
SI अनुपम प्रकाश को मुख्यमंत्री भी कर चुके हैं सम्मानित
रांची में आयोजित स्टेट पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में उन्होंने फॉरेंसिक, लॉ और फिंगरप्रिंट जैसी विधाओं में तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीतकर अपनी तकनीकी दक्षता साबित की थी। इसी प्रदर्शन के दम पर उनका चयन नेशनल लेवल के लिए हुआ था। उनकी उपलब्धियों को देखते हुये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इससे पहले वे रेंज पुलिस ड्यूटी मीट में ऑल ओवर चैंपियन भी रह चुके हैं।
इसे भी पढ़े :घूसखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 1.70 लाख लेते पकड़ा गया पेशकार…
इसे भी पढ़े :युवा साइकिलिस्ट आशा को DGP ने दी नई साइकिल…










