spot_img
spot_img

Ranchi News : बाउंसर लेकर पहुंचे थे जमीन हथियाने, ग्रामीणों ने गजब का खदेड़ा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : राजधानी रांची(Ranchi) से सटे ओरमांझी प्रखंड के पालु गांव, रांची-रामगढ़ मार्ग के भेड़ा पुल के पास की जमीन पर अचानक विवाद भड़क उठा। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (CNT Act) के दायरे में आती है और खतियान में गुहिया मुण्डा के नाम दर्ज है। वर्तमान में इस जमीन पर उनके पोते बालेश्वर मुण्डा खेती-बाड़ी कर रहे हैं। आज दिन के उजाले में 10-15 बाउंसरों के साथ कुछ लोग अचानक इस जमीन पर कब्जा करने पहुंच गये।

खबर मिलते ही खतियानी रैयत और आदिवासी समाज के लोग डंडा-लाठी लेकर मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने कब्जा करने आये लोगों को खदेड़ दिया और वे जान बचाकर भागते नजर आये। ग्रामीणों के मुताबिक, साल 2003 में कथित तौर पर गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई। इसमें CNT एक्ट का उल्लंघन हुआ। रजिस्ट्री एक रिटायर DIG स्तर के पुलिस अधिकारी के नाम से बताई जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी रैयत परिवार को नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि हमलोग सालों से खेती कर रहे हैं, यह हमारी पुश्तैनी जमीन है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी अपनी दलील रखी और कहा कि ”हमलोगों ने एक रिटायर DIG से जमीन का एग्रीमेंट कराया है, उसी आधार पर वहां पहुंचे थे, हमने कोई गलत काम नहीं किया है।” इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

 

इसे भी पढ़ें : Karnataka News : ममता की आखिरी झप्पी, फूट-फूट कर रोया एक बंदर…

इसे भी पढ़ें : Delhi News : भतीजे के साथ आ’पत्ति’जनक हालत में मिली पत्नी, फिर जो हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...

महापौर को भेंट किये 150 झाड़ू और 20 डस्टबिन…

Ranchi : झारखंड हॉस्टल ऑनर्स एसोसिएशन, झारखंड प्रदेश के...

CM हेमंत सोरेन बोले, नशा पूरे परिवार और समाज को तबाह करता…

Ranchi : झारखंड को नशे के दलदल से बाहर...

मुहर्रम से पहले अलर्ट मोड में गढ़वा पुलिस…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी...

रांची पुलिस ने DPS के स्टूडेंट को दिया जागरूकता का मंत्र…

Ranchi : मोबाइल की स्क्रीन से लेकर सड़क तक...