spot_img

RBI ने इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे एक भी रुपया!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक और बैंक को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। अगर आपका भी इस बैंक में अकाउंट है,  तो जानिए कि आपके पैसे का क्या होगा और आपको क्‍या करना है। भारतीय रिजर्व बैंक ने  इस बैंक का लाइसेंस कैंसिल (Bank License) कर दिया है।  आरबीआई ने पुणे स्थित सेवा विकास सहकारी बैंक (Seva Vikas Co-operative Bank) का लाइसेंस रद्द किया है। आरबीआई ने कहा है कि 10 अक्टूबर से ही बैंक की सेवाएं बंद हो जाएंगी।

इस कारण से बंद किया गया बैंक

बता दें जिन भी ग्राहकों का खाता इस बैंक में है,  वे 10 अक्टूबर के बाद से इसकी सेवाओं का फायदा नहीं ले सकेंगे। आरबीआई की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, बैंक के पास में पर्याप्त पूंजी नहीं है और न ही आगे कमाई करने की संभावनाएं हैं।

बैंक बंद करने के आदेश का आधार

  •  बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 11(1) और धारा 22 (3)(डी) के प्रावधानों का अनुपालन नहीं करता है।
  • बैंक धारा 22(3) (ए), 22 (3) (बी), 22 (3) (सी), 22 (3) (डी) और 22 (3) (ई) के नियमों का पालन करने में भी सक्षम नहीं है।
  • इसके अलावा आरबीआई ने कहा है कि बैंक का बने रहना जमाकर्ताओं के हित में नहीं है. पर्याप्त पूंजी न होने की स्थिति में अगर बैंक को आगे ले जाने की परमिशन मिलती है तो ऐसे में जनहित में गलत प्रभाव देखने को मिलेगा।

बंद हो गईं ये सभी सुविधाएं

रिजर्व बैंक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, सेवा विकास सहकारी बैंक लिमिटेड, पुणे, महाराष्ट्र को तत्काल प्रभाव से बैंकिंग कारोबार बंद करने की परमिशन दे दी गई है. इसमें जमा स्वीकार से लेकर जमा राशि का भुगतान करने समेत सभी सुविधाएं शामिल हैं.

क्या होगा ग्राहकों के पैसे का

अगर ग्राहकों के पैसे की बात की जाए तो प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रत्येक ग्राहक जमा बीमा और क्रेडिट से 5,00,000/- तक की राशि का दावा कर सकता है. डीआईसीजीसी अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत यह पैसा ग्राहकों को मिलेगा

इसे भी पढ़ें :बैंक ग्राहक ध्यान दें: एक ही नाम से एक से अधिक बैंकों में है खाता तो तुरंत करवा ले बंद, वरना…

इसे भी पढ़ें :Gold-Silver price : सोना-चांदी की बढ़ रहीं कीमतें, जानें पूरे हफ्ते का रेट

इसे भी पढ़ें :SBI, ICICI, HDFC Bank के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, देखें…

इसे भी पढ़ें :इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें

इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में सफर करने वालें ध्यान दें, 1 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण

इसे भी पढ़ें :महंगी हुई EMI

इसे भी पढ़ें :विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए Air India ने किया बड़ा ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...