Kohramlive Desk : लंदन, बर्मिंघम और सैन फ्रांसिस्को जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब आपकी यात्रा और आसान होने वाली है। Air India अगले हफ्ते इन देशों के लिए 20 नई फ्लाईट शुरू कर रही है। एयर इंडिया की ओर से यह जानकारी दी गई है। 3 माह में बर्मिंघम, लंदन और सैन फ्रांसिस्को के लिए 20 अतिरिक्त साप्ताहिक उड़ानें शुरू होंगी। टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत ये उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को हर सप्ताह 5,000 से अधिक अतिरिक्त सीटों की पेशकश की जाएगी।
फिलहाल ब्रिटेन के लिए 34 फ्लाइट
फिलहाल एयर इंडिया ब्रिटेन के लिए हर हफ्ते 34 उड़ानों का संचालन करती है। कंपनी के इस ऐलान के बाद फ्लाइट्स की संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा गया कि सात भारतीय शहरों से अब ब्रिटेन की राजधानी के लिए एयर इंडिया की सीधी उड़ानें होंगी। दूसरी ओर अमेरिका के लिए एयर इंडिया की उड़ानें प्रति सप्ताह 34 से बढ़कर 40 हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें : सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव!
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल और पाम आयल, इनके भी गिरे दाम…देखें
इसे भी पढ़ें :जानिए सच्चाई : कहने को Zero Down Payment, चुकाने पड़ जाते हैं लाखों रुपये
इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी
इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, देखें कितना कम हुआ रेट
इसे भी पढ़ें :त्योहारों को लेकर हटिया से स्पेशल ट्रेन… देखें
इसे भी पढ़ें :टाटा मोटर्स, स्कोडा और हुंडई की बिक्री में गजब का इजाफा…












