spot_img
spot_img
spot_img

फ्लाइट में सफर करने वालें ध्यान दें, 1 नवंबर से होगा बड़ा बदलाव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर। करीब दो महीने पहले परिचालन शुरू करने वाली आकाश एयर ने पालतू जानवर रखने वाले यात्रियों को राहत दी है। कंपनी ने बताया है कि अब से फ्लाइट में आप अपने पालतू जानवर को भी लेकर जा सकते हैं। नवंबर से यात्रियों को हवाई सफर के दौरान अपने साथ पालतू कुत्तों और बिल्लियों को ले जाने की इजाजत देगी।

कार्गो सेवा की भी होगी शुरुआत

कंपनी नवंबर से कार्गो सेवाओं की शुरुआत भी करेगी। आने वाले सप्ताह में परिचालन में नए मार्गों को भी जोड़ा जाएगा। आकाश एयर की 2023 की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू करने की भी योजना है। कंपनी के बेड़े में 20 विमान होने के बाद इन सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। विमानन कंपनी आकाश एयर का प्रदर्शन परिचालन शुरू होने के पहले 60 दिनों में ‘संतोषजनक’ रहा है। एयरलाइन के CEO विनय दुबे ने यह जानकारी दी।

अगस्त में शुरू हुआ था परिचालन

एयरलाइन ने इस साल अगस्त में परिचालन शुरू किया था और उसकी अगले साल की दूसरी छमाही में अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की भी योजना है। कंपनी के बेड़े में छह विमान है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक बेड़े का आकार बढ़ाकर कुल 18 विमान तक करने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें : सरकारी दुकानों से राशन लेने के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव!

इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल और पाम आयल, इनके भी गिरे दाम…देखें

इसे भी पढ़ें :जानिए सच्‍चाई : कहने को Zero Down Payment, चुकाने पड़ जाते हैं लाखों रुपये

इसे भी पढ़ें :Sukanya Samriddhi Yojana में है खाता तो आई बड़ी खुशखबरी

इसे भी पढ़ें :अब आसानी से पता चल सकेगा कि खरीदी गई दवा असली है या नकली, जानिए प्रोसेस

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...