Kohramlive Desk : भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं। इस कारोबारी हफ्ते में सोने के भाव में 1,378 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है। चांदी के भाव में 3,531 रुपये प्रति किलोग्राम का उछाल देखा गया है।
इस तरह कीमतों में देखा गया उछाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजीए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (3 से 7 अक्टूबर) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने (Gold) का रेट 50,387 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 57,317 से बढ़कर 60,848 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि आईबीजीए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुध्दता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। आईबीजीए द्वारा जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
इस तरह बदला सोने का रेट
03 अक्टूबर, 2022- 50,387 रुपये प्रति 10 ग्राम
04 अक्टूबर, 2022- 51,286 रुपये प्रति 10 ग्राम
05 अक्टूबर, 2022- मार्केट हॉलिडे
06 अक्टूबर, 2022- 51,838 रुपये प्रति 10 ग्राम
07 अक्टूबर, 2022- 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम।
इस तरह बदला चांदी का रेट
03 अक्टूबर, 2022- 57,317 रुपये प्रति किलोग्राम
04 अक्टूबर, 2022- 61,034 रुपये प्रति किलोग्राम
05 अक्टूबर, 2022- मार्केट हॉलिडे
06 अक्टूबर, 2022- 60,670 रुपये प्रति किलोग्राम
07 अक्टूबर, 2022- 60,848 रुपये प्रति किलोग्राम।
जेम्स और ज्वेलरी के एक्सपोर्ट में 55 फीसदी इजाफा
बता दें कि जेम्स और ज्वेलरी निर्यात में 2021-22 में तेजी आई है और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह करीब 55 फीसदी बढ़कर 39.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इंडस्ट्री बॉडी जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल यानी जीजेईपीसी ने बताया कि रत्न एवं आभूषण का ग्रॉस निर्यात 2020-21 में 25.40 अरब डॉलर रहा।
गोल्ड रिजर्व में गिरावट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 28.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.605 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 23 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में सोने का भंडार 37.886 अरब डॉलर पर था। 16 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 45.8 करोड़ डॉलर घटकर 38.186 अरब डॉलर रह गया था। 9 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में स्वर्ण भंडार 34 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.64 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
इसे भी पढ़ें : लेवी के पैसों की खातिर गिरी ने ठोक डाला था साथी मंडल और तिवारी को… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में धारा 144, जानें कब और कहां
इसे भी पढ़ें : ऑर्केस्ट्रा देख लौट रही थी घर, दरिंदों ने नोंच डाला
इसे भी पढ़ें : कल रांची के JSCA में IND और SA के बीच मुकाबला, DC-SSP ने की ब्रीफिंग
इसे भी पढ़ें : धमाकों से दहला जोधपुर, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : सिमडेगा के सुनील का नैनीताल में मिला कंकाल
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें






