spot_img

रविशंकर प्रसाद ने बताया, कृषि कानून से Ranchi के किसान मालामाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दावा, Ranchi के किसान हुए मालामाल। रांची के दो किसानों ने पटना की मंडी में बेची गोभी। उन्हें डेढ़ गुना अधिक दाम मिले। रांची के किसानों को हुआ अधिक फायदा। यह नए कृषि कानून के कारण ही संभव हो पाया।

ट्विटर पर Ranchi के किसानों को लेकर पोस्ट शेयर किया

रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे रांची के दो किसानों ने पटना के खरीदार को ज्यादा भाव पर अपनी फसल बेची। इसमें उन्होंने बताया कि रांची के दो किसान डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी गोभी की फसल पटना के खरीदार को स्थानीय मंडी से डेढ़ गुना कीमत पर बेची। ट्रांसपोर्ट का खर्च खरीदार ने दिया और फसल सीधा खेत से ही खरीदार के पास चली गई।

इसे भी पढ़ें : …और बच्‍चे ने रो-रोकर बताया …कैसे हत्‍यारों ने माता पिता को काट डाला

बिहार के एक किसान का भी दिया उदाहरण

इससे पहले नए कानून की मदद से बिहार के समस्तीपुर जिले के एक किसान ने अपनी गोभी की फसल दिल्ली में 10 गुना दाम पर बेची है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उसकी मदद की थी। बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मुक्तापुर का एक किसान ओम प्रकाश यादव अपनी गोभी की फसल पर ट्रैक्टर चलाता नजर आया था। उसका कहना था कि लोकल में आढ़त में गोभी की फसल महज एक रुपये किलो में बिक रही है।

इसे भी पढ़ें : खड़े Truck से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...