spot_img

Tractor ने बाइक को मारी टक्कर, Picnic मनाने जा रहे युवक की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : सुबह-सुबह दोस्तों के साथ जा रहा था Picnic मनाने। बाइक हादसे में युवक की चली गई जान। उसके पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। दोनों नए साल का जश्न मनाने मैथन डैम घूमने जा रहे थे। इसी दौरान निरसा के कालुबाथान ओपी क्षेत्र के बड़मुड़ी गांव में बलियापुर-पतलाबाड़ी मेन रोड पर उनकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।

बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध में सड़क जाम कर दी। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : Rajdhani Express में आई ‘लक्ष्मी’, बच्ची का रोना सुन बोगियों में बजी तालियां

Picnic मनाने बिना हेलमेट जा रहे थे, विरोध में सड़क जाम

मृत युवक की पहचान 20 वर्षीय गोउर दास के रूप में हुई। वह बलियापुर का रहने वाला था। वह अपने दोस्त बलराम महतो के साथ पिकनिक मनाने जा रहा था। बाइक गोउर दास चला रहा था। रास्ते में पत्थर लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई और गोउर दास की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने बलराम को अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। विरोध में लोगों ने रोड जाम किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर रोड जाम हटवाया।

इसे भी पढ़ें : ग्रामीणों की राय से बनेगा झारखंड का Budget : कृषि मंत्री

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...