Ranchi : जगन्नाथ रथ यात्रा मेला में ड्रोन कैमरा से निगरानी होगी। रांची के रुरल एसपी नौशाद आलम ने मंदिर न्यास समिति के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की बैठक के दौरान यह बातें कहीं। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा एवं मेले के दौरान आने वाले अन्य मुद्दों पर न्यास समिति के साथ अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में उपस्थित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले से पूर्व ससमय सारी तैयारियों सुनिश्चित कर ली जाएं।
रुरल एसपी नौशाद आलम ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आला अधिकारियों के निर्देश अनुसार सारी तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सिविल ड्रेस में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से भी मेला परिसर की निगरानी की जाएगी।

बैठक के दौरान मंदिर न्यास समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा से संबंधित बातें रखी गई। जिस पर रुरल एशपी ने आवश्यक व्यवस्था करने की बात कही। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी रांची रामवृक्ष महतो, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं मंदिर न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : कार क्रैश टेस्ट के लिए गडकरी ने किया तगड़ा इंतजाम… देखें
इसे भी पढ़ें : President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने फाइल किया नॉमिनेशन, ये दिग्ग्ज नेता बने प्रस्तावक
इसे भी पढ़ें : पति कहता है देह व्यापार करो, रुपए कमाकर दो, देखें फिर आगे क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : वासना की गंदी नाली के कीड़े ने पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस
इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्रतिशोध का नतीजा है भाई-बहन का Bru*tal Mu*rder… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम ने लातेहार में बांटे किसान क्रेडिट कार्ड ऋण, बोले- किसानों का सुरक्षा कवच है केसीसी
इसे भी पढ़ें : इकलौते बेटे का बर्थडे देवघर में, वकील साहब लौटे तो गजब हो गया…








