- नस्लवाद के आरोपों पर कुछ दिन पहले अध्यक्ष बनी पहली भारतीय महिला ने पोस्ट छोड़ा
कोहराम लाइव डेस्क : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष चुनी गईं रश्मि सामंत ने नस्लीय आधार पर भेदभाव के आरोप के बाद अपना पद छोड़ दिया है। अपने पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स के वायरल होने पर उन पर आरोप लगाया गया था। उन्हें नस्लवादी और असंवेदनशील कहा जा रहा था। रश्मि ने फेसबुक पर अपने इस्तीफे की घोषणा की है। लिखा है ‘ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट चुने जाने के बाद जिस तरह से कुछ घटनाएं हुई हैं, उससे मैं यह मानती हूं कि मेरे लिए यह इस्तीफा देने का सही समय है। आपने मुझे प्रेसिडेंट के तौर पर चुना, यह मेरे लिए गर्व की बात है।’
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
कर्नाटक की रहने वाली हैं रश्मि
कर्नाटक की मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई कर चुकीं रश्मि सामंत को बीते सप्ताह ही प्रेसिडेंट के तौर पर चुना गया था। उन्हें कुल पड़े 3,708 वोटों में से 1,966 मत मिले थे। वह उडुपी जिले के मणिपाल कस्बे की रहने वाली हैं।
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, एक शख्स की मौत
एक तस्वीर के कैप्शन में लिखा था ‘चिंग चांग’
उल्लेखनीय है कि मलयेशिया घूमने के दौरान की रश्मि ने अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन में ‘चिंग चांग’ लिखा था। इसे यहूदी और चीनी छात्रों के लिए गलत माना जा रहा था। यही नहीं स्टूडेंट यूनियन की डिबेट्स के दौरान उनकी तुलना हिटलर जैसे तानाशाह से की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें : पारसनाथ के हत्या के आरोप में मिथुन गिरफ्तार, लोगों ने की सड़क जाम
खुला खत लिखकर मांगी थी माफी भी
खुद पर लगे आरोपों से रश्मि सामंत आहत थीं। अंतत: उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उल्लेखनीय है कि रश्मि ने अपने पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए एक खुला खत लिखते हुए माफी भी मांग ली थी। इसके बाद भी लगातार उनकी आलोचना की जा रही थी।












