छपरा : बुधवार की रात को सोनपुर रेलखंड पर ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन में लगभग एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने भीषण डैकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों ने विरोध के करने पर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। जख्मीै युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रेन सोनपुर जंक्शन से आगे बढ़ी एक दर्जन बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दिया। विरोध करने पर लोगों के साथ मारपीट भी और एक युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश चेन पुलिंग कर उतर गए।
घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा नगर के यशवंत नगर थाना क्षेत्र निवासी साब सिंह यादव के 22 वर्षीय पुत्र शिवम यादव के रूप में की गई है। शिवम ग्वालियर एक्सप्रेस के कोच संख्या G5 में सफर कर रहा था।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा













