मूर्ति विसर्जन के दौरान चली थी गोली, जिससे पारसनाथ बेदिया की मौत हो गई
पिठोरिया (रांची) : विसर्जन जुलूस के दौरान गोली लगने से मारे गए पारसनाथ बेदिया के हत्यारे को फांसी देने की मांग को लेकर पिठोरिया स्थानीय लोगों ने सड़क जाम की। सड़क पर उतरे लोगों का गुस्सा उबाल पर था। लोगों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले मिथुन को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना था कि मिथुन हमेशा हथियार लेकर घूमता है पर पुलिस उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाती है। मिथुन जब जहां चाहता है, वही करता है। पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की जा रही थी।
इसे भी पढ़ें : दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
क्या है पूरा मामला
पिठोरिया थाना क्षेत्र के पीछे स्थित अंबाटोली बस्ती में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में नाचने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी थी। गोली अंबाटोली निवासी पारसनाथ बेदिया (45) के सिर के पीछे लगी थी। गोली लगते ही वह घटनास्थल पर गिर पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कांके नर्सिंग होम लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, पिठोरिया थाना प्रभारी मिसिल सोरेन, एसआई विनय यादव घटना की जानकारी लेने के लिए कांके नर्सिंग होम पहुंचे थे और परिजनों से मामले की जानकारी ली थी। घटना के बाद मूर्ति विसर्जन जुलूस में शामिल लोग भाग खड़े हुए थे।
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार का खौफनाक अंजाम, युवती के मंगेतर के साथ किया ये






