spot_img
spot_img

मोबाइल ऑन करते ही धरा गये रेपिस्ट जीजा-साले… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रेप के बाद लूटी गई मोबाइल जैसे ऑन किया, दोनों जीजा-साले धरा गये। करीब 6 महीने पहले इन  दोनों शख्स ने ऑफिस से घर लौट रही एक युवती के साथ रेप किया था। रेप करने के बाद युवती का मोबाइल लूट कर दोनों भाग निकले थे। जैसे ही मोबाइल ऑन किया, उनका लोकेशन पुलिस को मिल गया। इस मोबाइल को सर्विलांस पर डाला गया था, लोकेशन मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों कुकर्मियों को दबोच लिया। इनके पास से पीड़िता का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। पकड़े गये दोनों रिश्ते में जीजा-साले लगते हैं। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया। यह वारदात बीते साल 21 जुलाई को दिल्ली से सटे नोएडा में हुई थी।

घटना के संबंध में सेंट्रल नोएडा के एडिशनल DCP साद मियां ने मीडिया को बताया कि बीते 21 जुलाई को पीड़िता अपने ऑफिस में काम करने के बाद अपने घर सलारपुर जाने को निकली। वो पैदल होजरी कॉम्प्लेक्स की सर्विस रोड कंपनी सी-50 के पास पहुंची। उस समय सवा नौ बज रहे थे। उसी समय वहां पहुंचे दो शख्स इस युवती को खींचकर ग्रीन पार्क में ले गये। यहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद पीड़िता का मोबाइल और उसके कीमती सामान लूट कर फरार हो गये। पीड़िता ने वारदात के बाद नोएडा की फेस 2 थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस कांड को गंभीरता से लिया। पीड़िता का मोबाइल सर्विलांस पर डाल दिया। जैसे ही मोबाइल ऑन किया गया, पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई, पुलिस ने लोकेशन ट्रैक करके दोनों जीजा-साले को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में बाबानगरी के होंगे दर्शन… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : लूट की खुली छूट, बमक गए पूर्व MLA… देखें कहां

इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...