Ranchi : गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर नई दिल्ली में निकलने वाली झांकियों में बाबानगरी की झांकी दिखाई जायेगी। वहीं देवघर में हो रहे विकास कार्यों को भी दर्शाया जायेगा। वहीं झारखंड की प्राचीन कला एवं धरती आबा बिरसा मुंडा के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। गणतंत्र दिवस परेड में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिये गौरव की बात है। गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड सहित 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था। विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का चयन हुआ। झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया। नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है एवं पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है।

झारखण्ड की झांकी का चयन होना गौरव की बात
नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर निकलने वाली झांकियों में झारखंड की झांकी का चयन होना राज्य के लिए गौरव की बात है। इस दिशा में यहां के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का यह नतीजा है। झारखण्ड सरकार द्वारा देवघर के बाबा धाम परिसर के प्रारूप को काफी बेहतर ढंग से दिखाया गया। झाँकी के आगे भगवान बिरसा मुण्डा को दर्शाया गया है। झाँकी के साइड पैनल पर झारखण्ड की आदिवासी कला सोहराई पेंटिंग दर्शायी जायेगी। झाँकी के साथ पाईका नृत्य कर कलाकार राजपथ की शोभा बढ़ाएंगे।
इसे भी पढ़ें : लूट की खुली छूट, बमक गए पूर्व MLA… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”
इसे भी पढ़ें :ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह व्रत












