आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का कल राज्यपाल करेंगी उद्घाटन
रांची : आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल का राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को उद्घाटन करेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत भी मरीजों का इलाज किया जाएगा। साथ ही जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं होगा उनके इलाज में भी 50 प्रतिशत राहत दी जाएगी। प्रबंधन ने बताया कि हमलोग अस्पताल को उस पोजिशन में देखना चाहते हैं, जो सबसे अच्छा इलाज करता है। अस्पताल में नई तकनीक से लैस लेटेस्ट मशीनें लगाई गई है, जिससे मरीजों का बेहतर इलाज किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख
आईरिस आई हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर शनिवार को प्रेसवार्ता की गयी। प्रेस कांफ्रेंस की अध्यक्षता आर्किड मेडिकल सेंटर के चेयरमैन डॉक्टर एससी जैन, डायरेक्टर सिद्धांत जैन, राजकुमार अग्रवाल और आइरिश के मैनेजिंग पार्टनर सुबोध कुमार सिंह ने किया। डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि आईरिस अस्पताल नेत्र अस्पताल के क्षेत्र में तृतीयक सेंटर है, जो 24X7 नेत्र की सर्जरी या किसी भी तरह की नेत्र संबंधी बीमारियों के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही के फेर में पति-पत्नी की हत्या
आईरिस आई हॉस्पिटल आर्किड का एक अहम हिस्सा है, जो कि आर्किड की देखरेख में बना है। आर्किड मेडिकल सेंटर पिछले 10 सालों से मेडिकल के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रहा है और आने वाले सालों में भी आर्किड अस्पताल की यह कोशिश रहेगी कि आईरिश अस्पताल में मरीजों को सही सुविधाएं मिले।
प्रेसवार्ता में आईरिस अस्पताल के कंसलटेंट रेटीना सर्जन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ सुबोध कुमार सिंह, कंसलटेंट कैटरेक्ट सर्जन डॉक्टर गोपाल जी, कंसलटेंट ग्लूकोमा सर्जन डॉक्टर रीना साहा, कंसलटेंट ओकुलोप्लास्टी सर्जन डॉक्टर गौतम लोकदर्शी एवं कंसलटेंट पेडियोट्रिक ओफ्थ्ल्मोलॉजिस्ट डॉ. दीपक खेरिआ मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा और सात गोलियां बरामद












