spot_img

9वीं की छात्रा से गैंगरेप, जानिये दरिंदों से कैसे बचाई अपनी जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब धनबाद के सिंदरी थाना क्षेत्र से एक नौंवी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ पास के ही तीन युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और फरार हो गये। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सड़क दुर्घटना में लो‍हरदगा के एसपी (ऑपरेशन) घायल, बेटे को भी लगी गंभीर चोट  

सिंदरी थाना क्षेत्र में दिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम

सिंदरी थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। सिंदरी थाना के प्रभारी राजकपूर ने घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि शाहरपुरा बाजार में एक साइकिल की मरम्मत दुकान में काम करने वाला युवक कृष्णा विश्वकर्मा ने गुरुवार की रात करीब 8 बजे नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपनी साइकिल से हीरक रोड लेकर गया। जहां उसके दो दोस्त मधु सेन और तापस बाउरी पहले से मौजूद थे। इन लोगों ने बारी-बारी से पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।

इसे भी पढ़ें : एक ही मंडप में मां और बेटी ने लिए सात फेरे, चर्चा में अनोखी शादी

गाड़ी की आवाज सुनकर झाड़ी में छिप गये थे तीनों आरोपी

पीड़िता के अनुसार घटना के दौरान किसी गाड़ी के आने की आहट सुन तीनों आरोपी भाग कर वहीं झाड़ी में छिप गये। इस दौरान पीड़िता उन दरिंदों से खुद को बचाकर पूरी रात उसी जंगल की झाड़ियों में छिपी रही।  सुबह होने पर वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी कृष्णा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : डायन-बिसाही के फेर में पति-पत्नी की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...