spot_img
spot_img
spot_img

Deepika Padukone के इंटीमेट सीन्स पर रणवीर सिंह का ऐसा रिएक्शन, देखिए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अपनी अगली फिल्म ‘गहराइयां’ को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं। ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। इसमें इन दोनों के बीच बहुत सारे बोल्ड सीन्स भी फिल्माए गए हैं और ऐसे में सभी को इंतजार था कि दीपिका के पति रणवीर सिंह का इसपर क्या रिएक्शन होगा।

फिल्म 11 फरवरी को वेलेंटाइन के मौके पर प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। ट्रेलर में दिखाया है कि दीपिका पादुकोण शादीशुदा होते हुए भी किस तरह अकेली हैं. पति के साथ रोज-रोज की किचकिच. लड़ाईयों से वो परेशान हो चुकी है. तभी उनकी जिंदगी में सिद्धांत चतुर्वेदी की एंट्री होती है। जो उनकी कजिन सिस्टर यानी अनन्या पांडे के मंगेतर हैं।

 रणवीर सिंह का कुछ ऐसा है रिएक्शन

‘गहराइयां’ जल्द ही ओटीटी प्लैटफार्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके ट्रेलर पर न केवल दर्शकों ने बल्कि स्टार्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे शानदार बताया है। अब इसपर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी अपनी राय दी है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मूडी, सेक्सी और इंटेंस, डोमेस्टिक नोअर? मुझे भी साइन कर लो। आप सभी मेरे फेवरेट हो शकुन बत्रा, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा, नसीर द लीजेंड।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

Deepika Padukone को टैग कर लिखी ये बात

दीपिका को अपनी पोस्ट में टैग करते हुए रणवीर ने लिखा, “मेरी बेबी गर्ल आप बिल्कुल फैजीलिअन बॉक्स की तरह दिख रही हो।” रणवीर के पोस्ट पर अन्नया पांडे ,सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ-साथ अमेजन प्राइम वीडियो ने भी कमेंट कर लिखा, “हम आपकी इस पोस्ट की गहराइयों को समझते हैं।”

इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए, दीपिका पादुकोण ने कहा: “गहराइयां में मैंने अलीशा का किरदार निभाया है जो मेरे दिल के बेहद करीब है, और निश्चित तौर पर यह पर्दे पर मेरे द्वारा निभाए गए सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है. मुझे इस तरह के मज़ेदार और चुनौतियों से भरे किरदार को निभाने का मौका मिला, जिसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूँ। सभी किरदारों का संघर्ष और उनका सफ़र एकदम असली, स्वाभाविक और आम लोगों के जीवन से जुड़ा हैं।

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...

उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…

Kohramlive : कभी बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शुमार...

इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…

Kohramlive : कभी पर्दे पर अपने दमदार किरदारों से...

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, OTT पर छाया जलवा…

Kohramlive : अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द...