spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : भक्ति, संगीत और आस्था में झूम उठा सदाबहार चौक… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची(Ranchi) के नामकुम का सदाबहार चौक का आज कुछ और ही नजारा था। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मिठास और श्रद्धा में डूबे लोग जैसे पूरा इलाका राममय हो उठा हो। सप्तदिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सदाबहार चौक दुर्गा मंदिर मैदान से श्रीराम जी की बारात निकली। कथा स्थल से शुरू हुई यात्रा खिजरी जलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। फिर सदाबहार चौक और नामकुम चौक होते हुये वापस कथा स्थल लौटी।

हर मोड़ पर, हर गली में बारात का जोरदार स्वागत किया गया। सैकड़ों महिला-पुरुष बारात में शामिल थे। बैंड-बाजे की धुन पर थिरकते कदम, भक्ति गीतों पर झूमते चेहरे एक अलग समां बांध गये। बारात के लौटने के बाद पूरे विधि-विधान से श्रीराम विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया। हर चेहरे पर संतोष और आस्था की चमक साफ झलक रही थी।

इसे भी पढ़े :Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!

इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…

Ranchi में काशी से आई कथा वाचक ने बांधा समां

शाम के समय काशी से आईं कथा वाचक मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने राम विवाह की मार्मिक कथा सुनाई। सैकड़ों भक्तजन भाव-विभोर होकर कथा में डूबते चले गये। इस आयोजन में अखिलेश यादव, अनंत नारायण, रामाधार सिंह, नीरज कुमार, संजीव सिंह, राकेश सिंह, नितेश चेलानी, प्रवीण सहानी, अंजेश कुमार, रोहितानंद पंडित जी, राहुल यादव, धनंजय त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक यादव, व्यास सिंह, आर के सिंह, अनिल सिंह सहित कई श्रद्धालुओं की खास भूमिका रही।

इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...