Palamu : रांची में नौकरी करने वाले विवेक कुमार कमलापुरी की पलामू में गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद दो बदमाश एक टेम्पो से भाग निकले। खबर है कि पुलिस ने इस टेम्पो को जब्त कर लिया है। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखे मिले हैं। विवेक की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वैसे पुलिस को हत्यारों के बारे में अहम क्लू मिल गये हैं। मारा गया विवेक पलामू का ही रहनेवाला था। कुछ रोज पहले ही वह रांची से अपने घर गया हुआ था। वह घर में यह बात बोलकर निकला कि वह बकाया रकम लेने के लिये जा रहा है। विवेक की हत्या के बाद से उसके घर के लोगों का बहुत बुरा हाल है। गोली लगने के बाद विवेक को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका।
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…








