spot_img
spot_img
spot_img

कॉमर्स और मैनेजमेंट बिल्डिंग बनाने के लिए सरकार से राशि मांगेगा रांची विश्वविद्यालय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI: कॉमर्स और मैनेजमेंट बिल्डिंग के निर्माण को लेकर बुधवार को रांची विश्वविद्यालय सभागार में बिल्डिंग कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी कुलपति डॉ कामिनी कुमार ने की। बैठक में कॉमर्स और मैनेजमेंट बिल्डिंग के निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ। निर्माण के वास्ते सरकार से राशि मांगने का निर्णय हुआ।

इसे भी पढ़ें :  अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड

प्राप्त होचुका है टेक्निकल सैंक्शन

बैठक में भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील कुमार भी थे। बताया गया कि बिल्डिंग का टेक्निकल सैंक्शन प्राप्त हो चुका है। इसलिए इसके निर्माण के लिए राशि निर्गत करने को सरकार को आग्रह पत्र भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ICSI ने जारी किए CSEET के परिणाम, यहां पता करें RESULT

निर्धारित दर दो साल पुरानी

राज्य सरकार की तरफ से सम्मिलित इंजीनियर सुनील कुमार के सुझाव पर यह निर्णय हुआ कि राज्य सरकार को आग्रह पत्र भेजने के पूर्व इसे भवन निर्माण विभाग को भेजकर इसकी वर्तमान लागत राशि की जानकारी प्राप्त कर ली जाए, क्योंकि निर्धारित दर दो वर्ष पुरानी है। वहां से उचित जानकारी प्राप्त होने पर ही भवन निर्माण के लिए राशि प्राप्त करने का आग्रह पत्र राज्य सरकार को भेजा जाए।

इसे भी पढ़ें : अब घर बैठे कर सकते हैं कोरोना टेस्ट, आईसीएमआर ने टेस्ट किट को दी मंजूरी

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में सीसीडीसी डॉ. राजेश कुमार, अभिषद सदस्य डॉ.ज्योति कुमार, प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, कुलसचिव डॉ. मुकुंदचंद मेहता आदि भु शामिल हुए।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

चतरा के हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़, फिर क्या हुआ… जानें

Chatra : चतरा से अगवा कर लिये 6 लोगों...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...