spot_img
spot_img

अब घर बैठे कर सकते हैं कोरोना टेस्ट, आईसीएमआर ने टेस्ट किट को दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : कोरोना की भयावह हो रही स्थिति के बीच लोगों के लिए एक सुकून देने लायक खबर। अब घर बैठे आप खुद कोरोना टेस्ट कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने एक किट को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : कोरोना से जीत गई मानवता, सदर के डॉक्‍टरों और नर्सों की सेवा से स्‍वस्‍थ हुई वृद्धा

जारी की गई नयी एडवाइजर

आईसीएमआर ने कोरोना टेस्ट किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है। इसके अनुसार, अब आप घर पर ही 250 रुपये की कीमत वाले किट को खरीदकर 15 मिनट के भीतर कोविड रिजल्ट पा सकते हैं। इस किट में 5 से 7 मिनट में पॉजिटिव रिजल्ट का पता चल जाएगा और निगेटिव में यह 15 मिनट का समय लेगा।

होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमैटिक मरीजों के लिए

आईसीएमआर ने कहा कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव और निगेटिव रिपोर्ट मिलेगी। जो लोग होम टेस्टिंग करेंगे उन्हें टेस्ट स्ट्रिप पिक्चर खींचनी होगी और उसी फोन से फोटो लेनी होगी जिस पर मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा।

इसे भी पढ़ें :पलामू में पेड़ से लटकी मिली किशोर की लाश, इस साल देने वाला था मैट्रिक की परीक्षा

आईसीएआर के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर होगा डेटा

मोबाइल फोन का डेटा सीधे आईसीएमआर के टेस्टिंग पोर्टल पर स्टोर हो जाएगा। लेकिन, मरीज की गोपनीयता बरकरार रहेगी। इस टेस्ट के जरिये जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आएगी, उन्हें पॉजिटिव माना जाएगा। किसी दूसरे टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो लोग पॉजिटिव होंगे उन्हें होम आइसोलेशन को लेकर आईसीएमआर और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन को मानना होगा।

इस स्थिति में करवाना होगा आरटीपीसीआर

लक्षण वाले जिन मरीजों का रिजल्ट निगेटिव आएगा उनको आरटीपीसीआर करवाना होगा। होम आइसोलेशन टेस्टिंग किट के लिए माई लैब डिस्कवरी सल्यूशन लिमिटेड को ऑथराइज किया गया है। यह पुणे की कंपनी है। इस किट का नाम कोविसेल्फ (पैथोकैच) है।

इसे भी पढ़ें :फ्लाइंग सिख #MilkhaSingh भी कोरोना की चपेट में,किए गए होम क्वारंटीन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...