spot_img

OMG! बहन की बुलेट पर बैठ, दूल्हा भाई पहुंचा जयमाला तक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  भाई और बहन दोनों ने अपने – अपने शौक पूरे कर लिये। दूल्‍हे की बहन की ख्‍वाहिश थी कि वह अपने भाई को बुलेट बाइक से दुल्‍हन के घर तक ले जायें, बहन खुद बुलेट चलाकर दूल्‍हे भाई को जयमाला के स्‍टेज तक पहुंचाया. वहीं दुल्‍हन भी पालकी में सवार होकर स्‍टेज तक पहुंचीं। दुल्हनिया के घर जब दूल्हे राजा बुलेट पर सवार होकर पहुंचे तो हर कोई उन्हें ही निहारने लगा। बुलेट चलाने वाली छोटी बहन खुद अपने ससुराल में बुलेट वाली दुल्‍हनिया के नाम से मशहूर है। वह खुद अपनी शादी में बुलेट चलाकर दूल्हे के घर तक गई थी।

बहन बुलेट चला रही थी और दूल्‍हा बना भाई पीछे बैठा था। उनके पीछे-पीछे बाराती। इस नजारे को देखने के बड़ी तादाद में लोग जुट गये। वहीं दुल्‍हन पालकी में सवार होकर पहुंची। हर कोई इसके बारे में ही बातें कर रहा है। दूल्‍हे बने भाई ने अपनी छोटी बहन की तमन्ना को पूरा करने के लिए ऐसा किया। यह अनोखी बारात गया शहर के चिरैयाटांड़ से निकली और खरखुरा संगम चौक पहुंची। उधर, दुल्हन के घर वाले इंतजार कर रहे थे कि दूल्हे राजा मनीष लग्‍जरी कार या रथ पर सवार होकर अपनी दुल्हनिया दिव्या को लेने आयेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दूल्हे की बहन निक्की ने बताया कि उन्‍हें कुछ नया करना था, जिसे उन्‍होंने पूरा कर लिया। उन्‍होंने बताया कि वह अपने भाई को बुलेट बाइक पर बिठाकर ससुराल ले जाना चाहती थीं। उन्‍होंने अपना यह शौक पूरा कर लिया। दूल्हा बने मनीष कुमार ने बताया कि उन्‍होंने अपनी बहन का शौक को पूरा करने के लिए रथ छोड़कर बुलेट पर सवार होकर जयमाल के स्टेज तक पहुंचे।

दूल्हे की छोटी बहन निक्की वर्ष 2020 में बुलेट वाले दुल्हनिया के नाम से मशहूर हुई थी। क्योंकि निक्की 3 मार्च वर्ष 2020 को अपनी शादी में बुलेट चला कर दूल्हे के पास आई थीं। इसके बाद वह बुलेट वाली दुल्हनिया के नाम से चर्चित हो गईं। राजेश यादव की पुत्री निक्‍की एक बार फिर से चर्चा में है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कप्तान से मांगा गया स्पष्टीकरण, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : आधा ग्लास दूध के वास्ते किचकिच, बीबी का बहा खून, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : BTET परीक्षा को लेकर बिहार सरकार का बदला बयान, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत का सख्त निर्देश… वन क्षेत्र से 5 किमी के दायरे से सभी आरा मिलों को हटाएं

इसे भी पढ़ें : हवाई यात्रियों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी, जान लें नहीं तो होगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Topless होकर आयुष्मान खुराना की Wife ने दिखाया एक निशान… जानिये क्या

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित