spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पिता ने काट डाला बेटी की मुड़ी, कटा सिर लेकर पहुंचा थाना, वजह हैरान करने वाली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हरदोई (यूपी) : एक दिल दहलाने देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक पिता ने ही अपनी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा सिर लेकर थाने पहुंच गया। थाने में एक शख्‍स के हाथ में मुड़ी देखकर पुलिसवाले हक्‍का-बक्‍का रह गए। घटना की सूचना जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Read More : गुमला में CRPF जवान ने दबिया से हमला कर ससुराल के 8 लोगों को किया जख्‍मी, 4 रेफर

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इंटर में पढ़ने वाली 18 साल की लड़की अपने चचेरे भाई से ही प्रेम करती थी। पिता ने दो दिन पहले अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस वक्‍त बेटी मौके से भाग निकली थी। मगर पिता का मन कुंठित था। उसने उसी दिन दोनों को मौत के घाट उतारने की ठानी। बुधवार शाम पिता ने बेटी की गर्दन पर गड़ासे से वार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

इसके बाद आरोपी पिता बेटी का सिर हाथ में लेकर मझिला थाने की तरफ चल दिया। रास्ते में मुड़ी लेकर जाते देख लोग हक्‍का-बक्‍का रह गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जब तक पुलिस उसके पास पहुंचती वह खुद ही थाने पहुंच गया। उसे देखकर पुलिसकर्मी हक्‍का-बक्‍का रह गए। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया।

मामले में हरदोई के एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि लड़की का पिता उसके प्रेम संबंधों से नाराज था। पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने की योजना बनाई थी। लेकिन घर में बेटी को अकेला पाकर उसने घर का दरवाजा बंद कर बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके कटे सिर को हाथ में लेकर पुलिस थाने की तरफ पैदल निकल पड़ा।

Read More : नाबालिग बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...