गुमला : जिले के लोहरदगा रोड चंदाली स्थित पुलिस लाईन के पीछे एक सनकी दामाद ने बुधवार को ससुराल के आठ लोगों को दबिया से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए चार लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में 55 वर्षीय मनीष लोहरा, 50 वर्षीय सुंदरी देवी, बेटी रूबी देवी, रुबीना कुमारी, अनिमा कुमारी, महाबीर कुमार, अजय लोहरा, पांच वर्षीय स्मिता केरकेट्टा और तीन वर्षीय पूर्वी केरकेट्टा शामिल है। ये सभी एक ही परिवार के हैं।
इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ दोस्त और दो अन्य ने किया कुकर्म, तीनों पहुंचे हवालात
जानकारी के अनुसार लसिया डुमरडीह निवासी सीआरपीएफ जवान नरेंद्र केरकेट्टा की शादी पूर्व में लातेहार के बालूमाथ में हुई थी। इसके बाद मनीष लोहरा की बेटी रुबीना कुमारी से सीआरपीएफ जवान नरेंद्र केरकेट्टा ने दूसरी शादी रचा ली। शादी के बाद वह उसे अच्छी तरह से नहीं रख रहा था। उसे प्रताडि़त करने लगा। जिसका ससुराल के लोग विरोध करते थे। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच अनबन चल रहा था।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग बेटे के सामने पड़ोसियों ने मां को बनाया हवस का शिकार, फिर किया ये…
मंगलवार को नरेन्द्र अपने चार-पांच साथियों के साथ मनीष के घर पहुंचा और हो-हल्ला किया था। बुधवार को साढ़े चार बजे के करीब वह हाथ में दबिया लेकर तीन-चार दोस्तों के फिर से मनीष के घर आ धमका और ससुराल वालों पर अचानक से हमला कर दिया। जिसमें बच्चे समेत आठ लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुमला थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : विपक्ष के हंगामे के बीच 91277 करोड़ का बजट पेश, जानिए बजट की मुख्य बातें…






