RANCHI : रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने दारोगा राजेंद्र मंडल को सस्पेंड कर दिया। राजधानी के डोरंडा थाने में पदस्थापित राजेंद्र मंडल पर इल्जाम है कि FIR कमजोर और रद्द करने के नाम पर एक महिला सृष्टि श्रीवास्तव से 50 हजार रुपये घूस मांगे थे। इस बात की शिकायत पुलिस कप्तान तक चली गई। उन्होंने इसे काफी गंभीरता से लिया। जांच में दारोगा पर लगे इल्जाम सही पाये गये। इसके बाद उन्हें आज संस्पेंड कर दिया गया। सीनियर एसपी किशोर कौशल ने यह कार्रवाई कर यह साफ संकेत दे दिया है कि गड़बड़ी करने वाले किसी भी हालत में नहीं बख्शे जायेंगे। वहीं बेहतर काम करने वालों पुलिककर्मियों को पुरस्कार देकर नवाजा भी जायेगा।
भुक्तभोगी सृष्टि श्रीवास्तव का इल्जाम था कि उनके और उनके भाई के साथ हाई कोर्ट परिसर में मारपीट की गई थी। उल्टे दारोगा उनके खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। वहीं मारपीट के समय बीच बचाव करने आई एक महिला वकील के साथ भी गलत सलूक किया गया। बाद में FIR कमजोर और रद करने के नाम पर उनसे 50 रुपये की घूस मांगी गई। पंडरा इलाके में रहनेवाली सृष्टि इस बात की शिकायत पुलिस कप्तान से कर दी। जांच के बाद दोषी पाये जाने पर दारोगा को संस्पेंड कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें : यूपी में तहलका मचाने वाला सरगना निकला गिरिडीह का, कैसे धराया… देखें
इसे भी पढ़ें :मजदूर पापा गिरकर मर गये, माथा खराब है बेटे का… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची की डॉ आकांक्षा को भुवनेश्वर में मिला बड़ा सम्मान…
इसे भी पढ़ें :सलवार पेड़ पर टंगा मिला, एक जवान लड़की का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें :बाल दिवस पर राष्ट्रपति भवन में बच्चों से मिली द्रौपदी मुर्मू, बोली ‘लाइफ इज वन वे ट्रैफिक’
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :छठ महिमा की छटा वॉशिंगटन तक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला इस्तांबुल, छह की दर्दनाक मौत…देखें वीडियो












