spot_img

रांची पुलिस का वार, 4 अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये डोरंडा थाना क्षेत्र से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकद रुपये और मोबाइल फोन बरामद किये हैं। पुलिस को मिली गुप्त बीते 13 जुलाई को हटिया के DSP के नेतृत्व में गठित टीम ने फौरी कार्रवाई करते हुये डोरंडा थाना क्षेत्र के कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर, हिनू इलाके में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। इनके नाम दीपक भुईयां, नरेश कुमार, महेश कुमार एवं संदीप कुमार दांगी बताये गये। इनके पास से 1444 पुड़िया ब्राउन शुगर, (कुल वजन 159.03 ग्राम ब्राउन शुगर), 58,100 रुपये नकद एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं। जांच में नशे के सप्लाई नेटवर्क, खरीद-बिक्री के ठिकानों और अन्य संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सर्पदंश की घटना पर NHRC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा के लिये बनाया बड़ा रोडमैप… जानें

इसे भी पढ़ें : छात्र की मौ’त पर कोर्ट ने दिलाया 29 लाख का मुआवजा…

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेले के लिये बना मेगा सिक्योरिटी प्लान, DGP ने दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : मोहब्बत, मजबूरी और मौ’त, होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल की मिली डे’ड बॉडी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेसी नायक बोले, राम सबके हैं, किसी दल की जागीर नहीं…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाजपा प्रदेश...

पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…

Kohramlive : गर्मी हो या बरसात, सफर के दौरान...

IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…

Kohramlive : नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुरक्षा बलों...

पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…

Ranchi : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को नई ऊर्जा...

ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…

Kohramlive : भारतीय रेलवे की आरामदायक AC यात्रा सुविधा...