spot_img

हॉस्टल में सर्पदंश की घटना पर NHRC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड स्थित एक आवासीय विद्यालय में सांप के डंसने से छात्रा की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लिया है और झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने सिर्फ घटना की रिपोर्ट ही नहीं, बल्कि घायल छात्राओं की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति, उनके इलाज और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिये उठाये जा रहे कदमों की भी जानकारी तलब की है। यहां याद दिला दें कि बीते 7 जुलाई की रात करीब 11 बजे कुड़ू प्रखंड के सलगी पंचायत अंतर्गत रोचो महुवा टोली में संचालित संवसीरा हायर सेकेंडरी स्कूल सह आवासीय परिसर के छात्रावास में एक सांप कमरे में घुस गया। जमीन पर सो रही चार छात्राओं को उसने डंस लिया। घटना के बाद सभी छात्राओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वर्षा उरांव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फुलमनिया उरांव को बेहतर इलाज के लिये रांची के रिम्स भेजा गया, वहीं, अनीषा और मनीषा का उपचार लोहरदगा सदर अस्पताल में किया गया।

आयोग बोला, अगर खबर सही है तो यह मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन

बीते 13 जुलाई को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि यदि मीडिया में प्रकाशित तथ्य सही पाये जाते हैं, तो यह विद्यार्थियों के मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। इसी आधार पर आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में यह भी बताया जाये कि घायल छात्राओं की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति क्या है, उन्हें किस प्रकार का उपचार दिया जा रहा है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये सरकार ने क्या कदम उठाये हैं। विशेष रूप से रिम्स में भर्ती गंभीर छात्रा के समुचित इलाज को सुनिश्चित करने पर भी आयोग ने जोर दिया है। इधर, कुडू के प्रभारी BDO बीडीओ सह CO संतोष उरांव ने मीडिया को बताया कि उन्हें अभी तक आयोग के स्वतः संज्ञान की आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से निर्देश मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा के लिये बनाया बड़ा रोडमैप… जानें

इसे भी पढ़ें : छात्र की मौ’त पर कोर्ट ने दिलाया 29 लाख का मुआवजा…

इसे भी पढ़ें : श्रावणी मेले के लिये बना मेगा सिक्योरिटी प्लान, DGP ने दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : मोहब्बत, मजबूरी और मौ’त, होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें : ईरान पहुंचा रूस का ‘प्रलय विमान’…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेसी नायक बोले, राम सबके हैं, किसी दल की जागीर नहीं…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाजपा प्रदेश...

पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…

Kohramlive : गर्मी हो या बरसात, सफर के दौरान...

IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…

Kohramlive : नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुरक्षा बलों...

पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…

Ranchi : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को नई ऊर्जा...

ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…

Kohramlive : भारतीय रेलवे की आरामदायक AC यात्रा सुविधा...