spot_img

मोहब्बत, मजबूरी और मौ’त, होटल में शादीशुदा प्रेमी युगल की मिली डे’ड बॉडी…

Date:

spot_img
spot_img

UP: कानपुर के घंटाघर स्थित होटल सूर्या का कमरा नंबर 106 अब एक ऐसी घटना की गवाही दे रहा है, जिसने दो परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। शनिवार को यहां एक शादीशुदा महिला और उसके शादीशुदा प्रेमी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों शनिवार को अपने-अपने घरों से निकले थे और होटल में ठहरे। मामले की जांच में पुलिस को ऐसे संकेत मिले हैं कि वे पहले से तनाव में थे। अब पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधियों, होटल के CCTV फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।

सोशल मीडिया पोस्ट भी जांच के घेरे में

जांच के दौरान पुलिस को दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ भावनात्मक पोस्ट और रील मिली हैं, जिन्हें भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्टों समेत उपलब्ध सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान 31 साल की शिवांगी तिवारी  और 32 साल के दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। शिवांगी उन्नाव के मगरवारा अकरमपुर की रहनेवाली थी, वहीं दिग्विजय सिंह फतेहपुर के राधानगर का रहनेवाला था। जांच में सामने आया है कि घटना से पहले शिवांगी ने अपने पति को फोन किया था। इसके बाद संपर्क टूट गया। कुछ देर बाद होटल में दोनों के शव मिलने की सूचना मिली।

एक साल पहले हुई थी पहचान

परिजनों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि करीब एक साल पहले दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर प्यार। कुछ सप्ताह पहले दोनों घर छोड़कर गुजरात चले गये थे, जहां से उन्हें वापस लाया गया था। उस समय दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाये रखने का आश्वासन दिया था। हालांकि जांच में यह भी सामने आया है कि बाद में दोनों फिर संपर्क में आ गये थे। पुलिस के अनुसार, दोनों शनिवार दोपहर होटल पहुंचे थे। CCTV फुटेज में वे सामान्य दिखाई दे रहे हैं। होटल के कमरे में जाने के बाद वे बाहर नहीं निकले। शाम के समय घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अब होटल कर्मचारियों से पूछताछ, CCTV फुटेज की बारीकी से जांच और मोबाइल फोन से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या दोनों पहले भी इस होटल में ठहरे थे।

पीछे छूट गये दो परिवार

शिवांगी विधि (लॉ) की पढ़ाई कर रही थीं और अधिवक्ताओं के साथ प्रैक्टिस भी कर रही थीं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं। दिग्विजय रेलवे से जुड़ी एक निजी एजेंसी में अटेंडेंट के रूप में कार्यरत थे। उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी और उनका एक बेटा है। घटना वाले दिन वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे।पुलिस इस पूरे मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। कॉल डिटेल, चैट, सोशल मीडिया गतिविधियों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें : ईरान पहुंचा रूस का ‘प्रलय विमान’…

इसे भी पढ़ें : 4200 करोड़ में तैयार हुआ एक्सप्रेसवे, 35 मिनट में लखनऊ से कानपुर…

इसे भी पढ़ें : कुड़ू CHC में बिजली हुई गुल, जख्मी का इलाज टॉर्च की रोशनी में…

इसे भी पढ़ें : 20 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर धराया, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें : खान सर को बड़ी राहत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईरान पहुंचा रूस का ‘प्रलय विमान’…

Kohramlive : पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के...

कुड़ू CHC में बिजली हुई गुल, जख्मी का इलाज टॉर्च की रोशनी में…

Kohramlive : लोहरदगा के कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

20 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर धराया, नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका…

Ranchi : झारखंड पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम...

खान सर को बड़ी राहत…

Patna : पटना के चर्चित कोचिंग विवाद मामले में...