spot_img

IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किये गये संदिग्ध IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) धमाके में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, वहीं, चार अन्य जवान घायल हो गये।  यह घटना उस समय हुई जब असम राइफल्स की टीम इलाके में ऑपरेशन पर थी। धमाका जवानों के वाहनों को निशाना बनाकर किया गया।

ऑपरेशन के दौरान हुआ हमला

रक्षा विभाग के PRO कर्नल अमित शुक्ला ने मीडिया को बताया कि IED विस्फोट सुरक्षा अभियान के दौरान असम राइफल्स के वाहनों को लक्ष्य बनाकर किया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों की जांच के लिये व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। घायल जवानों को तत्काल इलाज के लिये भेजा गया है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक बलिदान हुये जवान और घायल जवानों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के पीछे की साजिश और जिम्मेदार लोगों का पता लगाने में जुटी हैं। अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस हमले को किस संगठन या समूह ने अंजाम दिया। इससे पहले मणिपुर के उखरूल जिले में भी असम राइफल्स के काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। उस हमले में असम राइफल्स के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और हवलदार सी.एम. सिंह बलिदान हो गये थे। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, संदिग्ध उग्रवादियों ने काफिले को निशाना बनाते हुये गोलीबारी की थी।

इसे भी पढ़ें : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का वार, 4 अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सर्पदंश की घटना पर NHRC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा के लिये बनाया बड़ा रोडमैप… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कांग्रेसी नायक बोले, राम सबके हैं, किसी दल की जागीर नहीं…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भाजपा प्रदेश...

पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…

Kohramlive : गर्मी हो या बरसात, सफर के दौरान...

पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…

Ranchi : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को नई ऊर्जा...

ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…

Kohramlive : भारतीय रेलवे की आरामदायक AC यात्रा सुविधा...

रांची पुलिस का वार, 4 अरेस्ट…

Ranchi : रांची में नशे के कारोबार के खिलाफ...