Ranchi : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को नई ऊर्जा और नई दिशा देने के लिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रांची के पंजाबी भवन, लाला लाजपत राय पथ में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से शालिनी जुल्का को मंच का नया अध्यक्ष और मीनू मेहरा को महासचिव चुना गया। बैठक में महिला मंच को और अधिक सक्रिय बनाने, सदस्य संख्या बढ़ाने और सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष कोमल गक्खड़ एवं कोषाध्यक्ष सुमन मिनोचा को मनोनीत किया गया है।निवर्तमान महासचिव बबिता खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 20 महिलाओं की कार्यकारिणी गठित की गई।
अनुभवी सदस्यों को भी मिली जगह
नई कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति चावला सहित कई अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में प्रमुख नामों में विजया अजमानी, बबिता खन्ना, सीमा उग्गल, अनीता सखूजा, शशि कुजारा, पूजा अजमानी, वीणा माकन, पूनम माकन, नम्रता सेठ, नेहा माकन, नैना तनेजा, रक्षा सेठ खन्ना, निधि नागपाल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
सावन मिलन समारोह की तैयारी शुरू
बैठक में अगले महीने सावन मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी नैना तनेजा को सौंपी गई है। महिला मंच की ओर से बताया गया कि वर्तमान में बिरादरी में करीब 80 महिला सदस्य सक्रिय हैं। आने वाले समय में सदस्य संख्या बढ़ाने और मंच की सामाजिक गतिविधियों को और व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया जायेगा। बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, सामाजिक कार्यक्रमों को नियमित करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अंत में जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का वार, 4 अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सर्पदंश की घटना पर NHRC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने उच्च शिक्षा के लिये बनाया बड़ा रोडमैप… जानें
इसे भी पढ़ें : छात्र की मौ’त पर कोर्ट ने दिलाया 29 लाख का मुआवजा…








