Kohramlive : गर्मी हो या बरसात, सफर के दौरान प्यास बुझाने के लिये ज्यादातर लोग बाजार से पैक्ड पानी की बोतल खरीद लेते हैं। लेकिन जल्दबाजी में खरीदी गई एक गलत बोतल आपकी सेहत के लिये परेशानी खड़ी कर सकती है। हाल के दिनों में पैक्ड पानी की गुणवत्ता को लेकर सामने आई घटनाओं ने लोगों को सतर्क कर दिया है। ऐसे में पानी की बोतल खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले देखें बोतल की सील
पानी की बोतल लेते समय सबसे पहले उसका ढक्कन और सील जरूर जांचें। ढक्कन पूरी तरह बंद हो। सील टूटी हुई न हो। बोतल पहले से खुली हुई न लगे। अगर बोतल की सील संदिग्ध लगे तो उसे खरीदने से बचें।
पानी को देखकर भी करें जांच
बोतल को रोशनी के सामने रखकर पानी की गुणवत्ता जांच सकते हैं। सुरक्षित पानी साफ और पारदर्शी दिखना चाहिये। धुंधला पानी, तैरते कण या असामान्य रंग वाली बोतल का इस्तेमाल न करें।
ब्रांड और लेबल की करें अच्छी तरह जांच
बाजार में कई बार असली ब्रांड जैसी दिखने वाली नकली बोतलें भी मिल सकती हैं। इसलिये कंपनी का नाम ध्यान से पढ़ें। स्पेलिंग में गलती देखें। पैकेजिंग और प्रिंट की गुणवत्ता जांचें।साफ-सुथरा लेबल और सही जानकारी वाली बोतल ही खरीदें।
मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें
पानी की बोतल पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तारीख लिखी होती है। पुरानी, लंबे समय से रखी हुई या एक्सपायर बोतल का पानी पीने से बचें, क्योंकि समय के साथ पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
ISI और FSSAI मार्क की करें पहचान
सुरक्षित पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर पर जरूरी प्रमाण और लाइसेंस की जानकारी होनी चाहिये। बोतल खरीदते समय ISI मार्क, FSSAI लाइसेंस नंबर देखें। अगर ये जानकारी नहीं है तो ऐसी बोतल खरीदने से बचना बेहतर है।
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…
इसे भी पढ़ें : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…
इसे भी पढ़ें : ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…
इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस का वार, 4 अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सर्पदंश की घटना पर NHRC ने सरकार से मांगी रिपोर्ट…








