spot_img

घिन आती है इस बाप पर, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : पति से मार खाने के डर से पत्नी रात में घर के पास ही अपने एक परिचित के यहां सोने चली गई। वह यह सोच कर चली गई कि जब पति का माथा ठंडा होगा तो वह देर रात घर लौट आयेगी। वहीं वह अपनी नाबालिग बेटी घर में ही अकेली छोड़ चली गई। आधी रात जागे बाप की नीयत बदल गई। वो बेटी से गलत हरकतें करने लगा। बेटी ने जब प्रतिरोध करना शुरू किया तो बाप किचन से एक चाकू उठा लाया और बेटी को हड़काया कि शोर मचाई तो घोंप देंगे। इसके बाद बेटी को किसी लायक नहीं छोड़ा। इल्जाम है कि बेटी के साथ बुरा सलूक करने के बाद बाप घर से भाग गया। बरियातू के थानेदार ज्ञानरंजन तक जैसे ही यह बातें पहुंची, उन्होंने फौरी कार्रवाई करते हुये हैवान बाप को गिरफ्तार कर लिया। वह पेशे से मजदूर है। यह घिनौनी वारदात राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में हुई।

घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा-झंझट होते रहता था। पति नशेड़ी भी है। बीती रात भी वह पत्नी से झगड़ा करने लगा। बात बिगड़ती चली गई। नौबत मारपीट तक आ गई। वह पत्नी को मारने के लिये दौड़ाया। पत्नी हालात को देख सहम गई। वह मार खाने के डर से भाग गई। उसकी नाबालिग बेटी भी अपनी मां को यही सलाह दी कि फिलहाल वो बगल में अपने परिचित के घर चली जाये। देर रात जब इनका माथा ठंडा हो जाये तो घर लौट आये। पत्नी परिचित के घर चली गई। इधर हैवान बाप बेटी को किसी लायक नहीं छोड़ा। पुलिस के अनुसार नाबालिग के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये भेजा गया।

इसे भी पढ़ें : IMD Alert @ Jharkhand : बारिश के साथ होगी बर्फबारी, ठनका भी गिरेगा

इसे भी पढ़ें : हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलटों की मौ*त…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस को 13 लाख का चेक दिया NTPC, ताकि…

इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर शीतल अब पुलिस कस्टडी में…

इसे भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, क्या कह रहा IMD… देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में रेड, पूर्व MLC अरेस्ट…

Ranchi : रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त...

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...