Kohramlive : सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने पायलटों को खोज निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सर्च ऑपरेशन में दोनों मृतक पायलटों के मिल जाने की खबर है। एक कर्नल और दूसरे मेजर स्तर के अधिकारी थे। यह हादसा अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला में गुरुवार को हुआ। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने मीडिया को बताया कि गुरुवार की सुबह करीब सवा नौ बजे बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन के चीता हेलीकॉप्टर के एटीसी से संपर्क टूट गया था। इस सूचना पर अलर्ट मोड में आये सेना के अधिकारियों को पता चला कि हेलीकॉप्टर बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बीते साल भी अक्तूबर में भी तवांग क्षेत्र में सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग पुलिस को 13 लाख का चेक दिया NTPC, ताकि…
इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर शीतल अब पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : सेना का चीता हुआ क्रैश, 2 पायलट थे सवार…
इसे भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, क्या कह रहा IMD… देखें
इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में मॉल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ह*त्या!
इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में Medical Protection Act को ग्रीन सिग्नल, मंत्री बन्ना गुप्ता क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : अतिक्रमणकारियों को नहीं बख्शेगी RMC, आज क्या किया.. देखें












