Hazaribagh(Sunil Sahu) : समाज के भला के लिए बढ़चढ़ कर काम करने वाले NTPC ने आज हजारीबाग पुलिस को 13 लाख 20 हजार रुपये का चेक दिया। यह चेक हजारीबाग पुलिस को और सशक्त और मजबूत बनाने के लिए सौंपा गया। NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने हजारीबाग पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे को चेक सौंपा। पुलिस विभाग को NTPC ने यह राशि व्यक्तिगत सुरक्षा जैसे जैकेट, हेलमेट, हेड कवर, काले चश्मे, दस्ताने, जूता और प्रोटेक्टिव गियर्स को खरीदने के लिए दिया है। बीते साल भी NTPC पकरी बरवाडीह ने पुलिस विभाग को 5 लाख रुपए का चेक दिया था। इस मौके चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के प्रमुख अनिमेष जैन, सीजीएम शिवम श्रीवास्तव, पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर शीतल अब पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें : सेना का चीता हुआ क्रैश, 2 पायलट थे सवार…
इसे भी पढ़ें : मौसम का बदला मिजाज, क्या कह रहा IMD… देखें
इसे भी पढ़ें : चतरा पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में मॉल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ह*त्या!
इसे भी पढ़ें : रांची में मारे गये इन लोगों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में Medical Protection Act को ग्रीन सिग्नल, मंत्री बन्ना गुप्ता क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : अतिक्रमणकारियों को नहीं बख्शेगी RMC, आज क्या किया.. देखें
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet में 40 एजेंडों पर मुहर, पुलिस इंसास और मोर्टार खरीदेगी, यहां जानें डिटेल्स








