RANCHI : ISM चौक पुंदाग के बशीर कॉम्प्लेक्स में रांची डेंटल हेल्थ एंड पॉली हेल्थ केयर का उद्घाटन संचालक डॉ.सय्यद शाहबाज़ की मां आरज़ू बेगम ने किया। मौके पर आरज़ू बेगम ने कहा कि इस क्षेत्र में ऐसी स्वास्थ सुविधा की जरूरत थी, जिससे आस पास के लोगों के साथ ग्रामीण इलाका के लोग भी लाभ ले सकेंगे। क्लिनिक के संचालक एवं दंत चिकित्सक डॉ. सय्यद शाहबाज़ ने कहा की मेरे पिता का सपना था कि ऐसा एक क्लिनिक होना चाहिए जो गरीबों की पहुंच में हो और अन्य जगहों से किफायती भी हो। पिता के सपने को साकार करने की एक छोटी सी पहल की है।
ये डॉक्टर देंगे सेवा
उन्होंने बताया कि क्लिनिक में डॉ. शाहबाज़ दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. अल्तमश, डॉ. आदिल, डॉ. उमर पेट रोग एवं सर्जरी, डॉ.हिदायतुल्लाह जेनरल फिजिशियन डायबिटीज एवं ह्रदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. रुचि जेनरल फिजिशियन एवं शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. नुसरत नूर महिला चिकित्सक एवं मासिक रोग विशेषज्ञ मुख्य सेवाएं देंगे। उद्घाटन के मौके पर ये सभी डॉक्टर मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :एक्शन में CM हेमंत सोरेन, भ्रष्टाचार के 29 आरोपियों पर FIR का आदेश
इसे भी पढ़ें :बीवी को छेड़ा तो लगा दिया ठिकाना… देखें
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें
इसे भी पढ़ें :खत्म हुआ साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें कहां कब दिखा
इसे भी पढ़ें :सदियों के संताप के बाद दुल्हन की तरह सजी राम नगरी, देखें भव्य तस्वीरें








