Kohramlive : साल 2022 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण खत्म हो चुका है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दिया। भारत में सबसे पहले 4 बजकर 19 मिनट पर अमृतसर में सूर्य ग्रहण की झलक मिली। इसके बाद 4 बजकर 29 मिनट पर नई दिल्ली में आंशिक सूर्यग्रहण देखा गया। इसके साथ ही भारत के अलग-अलग राज्यों में भी साल का यह सूर्य ग्रहण देखा गया है। भारत में सूर्य ग्रहण का कुल समय लगभग 1 घंटे 40 मिनट रहा। सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हुआ और सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म हो गया। भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हो गया।
18:24 PM- साल 2022 का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण समाप्त हो चुका है। अब साल 2027 में 2 अगस्त को भारत में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके बाद अगले महीने 8 नवंबर 2022 को साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लगेगा।
18:16 PM- भारत का दूसरा और आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण आज है, यहां हम आपको भोपाल में दिखने वाले सूर्य ग्रहण की कुछ फोटोज दिखाने जा रहे है।
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीरें भोपाल की हैं।#SuryaGrahan pic.twitter.com/ArmItgQhLa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
18:01 PM- पश्चिम बंगाल में भी साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया। ये वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखा। वीडियो कोलकाता का है जहां खूबसूरत सूर्यास्त देखा गया।#SuryaGrahan pic.twitter.com/yHGN0dkhEL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
17:49 PM- चेन्नई, तमिलनाडू में दिखा साल के अंतिम सूर्य ग्रहण का नजारा, तस्वीर में देखें
#PartialSolarEclipse witnessed in Chennai, Tamil Nadu. pic.twitter.com/KrQ2bNjMX2
— ANI (@ANI) October 25, 2022
मिनट-दर-मिनट कहां क्या रही स्थिति
17:45 PM- दिल्ली में इस आंशिक सूर्य ग्रहण की शुरुआत शाम 4 बजकर 29 मिनट से हुई थी और इसका समापन 5 बजकर 42 मिनट पर हो गया।
17:37 PM- बेंगलुरू, कर्नाटक में दिखी साल के आंशिक सूर्य ग्रहण की तस्वीरें।
#PartialSolarEclipse as seen in Bengaluru, Karnataka. pic.twitter.com/q9Wo5zZo1Q
— ANI (@ANI) October 25, 2022
17:28 PM- भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकतर हिस्सों में दिखाई दिया।
भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण चल रहा है, जो पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। तस्वीरें भोपाल की हैं।#SuryaGrahan pic.twitter.com/ArmItgQhLa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2022
17:18 PM- उत्तर प्रदोश के लखनऊ में भी दिखा आंशिक सूर्य ग्रहण।
#PartialSolarEclipse as seen in the sky of Lucknow in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/ZO1dsiea7B
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 25, 2022
17:07 PM- भारत के भुवनेश्वर, उड़ीसा में भी आंशिक सूर्य ग्रहण को देखा गया।
#PartialSolarEclipse as seen in the sky of Bhubaneswar, Odisha. pic.twitter.com/QZGY7rzkAB
— ANI (@ANI) October 25, 2022
16:56 PM- अमृतसर, दिल्ली के बाद हरियाणा कुरुक्षेत्र में भी आंशिक सूर्य ग्रहण की झलकी देखी गई।
Haryana | Kurukshetra witnesses partial solar eclipse, devotees take holy dip during the eclipse pic.twitter.com/Gq3FDJ6XJd
— ANI (@ANI) October 25, 2022
16:43 PM- भारत में अमृतसर के बाद दिल्ली में 4 बजकर 29 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण की झलकियां देखी गई। दिल्ली में ये सूर्य ग्रहण 5 बजकर 42 मिनट तक नजर आया।
Partial solar eclipse underway, visible over most of India apart from some parts in the northeast
Visual from Delhi pic.twitter.com/J7M4Lwuv6i
— ANI (@ANI) October 25, 2022
16:31 PM- भारत में सबसे पहले अमृतसर में 4 बजकर 19 मिनट पर आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दिया।
Partial solar eclipse as witnessed in Jammu (pic 1) and Amritsar (pic 2) pic.twitter.com/gnvxZ8Gntm
— ANI (@ANI) October 25, 2022
16:31 PM- अमृतसर के बाद दिल्ली में भी साल का अंतिम सूर्य ग्रहण दिख गया है।
The astronomical wonder of a partial solar eclipse witnessed in Jammu (pic 1) and Chandigarh (pic 2) https://t.co/LZvMRPrOyR pic.twitter.com/4jNfdJJhHt
— ANI (@ANI) October 25, 2022
15:45 PM- दुनिया में शुरू हुआ सूर्य ग्रहण,नॉर्वे में दिखी सूर्य ग्रहण की पहली झलक मिली।

इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़
इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम
इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें
इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…
इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…
इसे भी पढ़ें : पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…
इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति, रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें






