spot_img
spot_img

इस हाल में मिले नुनू बाबू और रूपम…देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 24 साल के नुनू बाबू और रूपम कुमारी की डेड बॉडी रेलेवे ट्रैक से बरामद की गई। डेड बॉडी मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है की नुनू और रूपम दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नुनू एक साल से रूपम के पिता के यहां ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। नुनू बाबू की मां और पिता ने बताया कि बीती रात रूपम कुमारी की मां और पिता उसके घर पर पहुंचे और आरोप लगाया कि नुनू बाबू उसकी बेटी को लेकर भाग गया है। अपने किसी संबंधी के यहां रुका हुआ है। सभी लोग दोनों प्रेमी युगल को खोजने निकल पड़े। लेकिन, वे नहीं मिले। आज शव मिलने के बाद इस मामले में नुनू के माता-पिता ने रूपम के पिता कारी महतो सहित उसके मां और भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर रूपम की मां ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा कि कुछ दिन पहले रूपम कुमारी की किताब से एक लेटर मिला था। उसके बाद ही इस अफेयर की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने नुनू बाबू को अपने यहां काम करने से मना कर दिया था। इस हत्या में उन लोगों का कोई हाथ नहीं है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने लाखो के समीप एनएच 31 को जाम कर दिया और  गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। फिलहाल पुलिस ने रूपम की मां को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। यह घटना बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्या बारी की है।

इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़

इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम

इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...