RANCHI : रांची के डीसी छवि रंजन ने सोमवार को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मुआयना किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी, रामवृक्ष महतो एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। डीसी ने वेयर हाउस के गेट पर लगे सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष ही वेयरहाउस का सील खुलवाया गया। वेयर हाउस में रखे ईवीएम, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति एवं रख-रखाव का डीसी ने जायजा लिया। कहा कि ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।
राज्य निर्वाचन आयोग को देनी होती है रिपोर्ट
बता दें कि समय-समय पर ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को देनी होती है। डीसी ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निर्देश दिया है।
इसे भी पढ़ें : जैप जवान को उठाने पहुंचे खलासी के उड़े होश, जो देखा…
इसे भी पढ़ें : LIC के इस प्लान से 1 रुपये में मिल रहा है एक करोड़ का फायदा, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोरोना वैक्सीन लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं, केंद्र ने SC को बताया
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन का भी होगा ‘आधार’ नंबर
इसे भी पढ़ें : कहीं आपका भी e-Shram Card तो नहीं हो गया रिजेक्ट, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें : माओवादियों द्वारा लगाये गये IED Blast में पत्रकार की मौत
इसे भी पढ़ें : कोडरमा, हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह में इंटरनेट सेवाएं बंद, जानिये क्यों
इसे भी पढ़ें : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का हर विधायक होगा मुख्यमंत्री, ऐसे करेंगे काम : चन्नी














