spot_img
spot_img

रांची में नौवीं क्‍लास के 10,410 स्‍टूडेंट्स को मिलेगी साइकिल, बेटियों की संख्‍या ज्‍यादा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : पहली बार झारखंड में सरकारी स्‍कूलों में पढ़ने वाले नौवीं क्‍लास के बच्चों को भी नि:शुल्‍क साइकिल दी जाएगी। इसके लिए रांची जिले के 10,410 बच्चों का चयन हुआ है। 5,827 छात्राओं और 4,583 छात्रों को साइकिल मिलेगी। कोरोना के कारण पिछले साल साइकिल खरीदारी की राशि कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों के खाते में नहीं दी गई थी। ऐसे में आठवीं कक्षा से पास होकर 2021 में नौंवी में जाने वाले विद्यार्थियों को भी राज्य सरकार साइकिल उपलब्ध कराएगी। बता दें कि नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का मुख्य उद्देश्य ड्रॉपआउट को रोकना है। खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाले एससी-एसटी, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि वे साधन की कमी के कारण स्कूल जाना बंद न करें।

आठवीं के 30  हजार से अधिक बच्चों को दी जाएगी साइकिल

इस बार रांची के सरकारी स्कूलों में आठवीं में पढ़ने वाले 30,493 विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बच्चों को ये साइकिल दी जाएगी। 16,736 छात्राओं को और 13,757 छात्रों को साइकिल दी जाएगी। इनमें सबसे अधिक विद्यार्थी कांके प्रखंड के हैं। यहां के 2,603 विद्यार्थियों को साइकिल मिलेगी। बेड़ो प्रखंड के 2,477 और अनगड़ा के 2,448  विद्यार्थियों को साइकिल मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : पीएम ने दी बड़ी सौगात: सुखोई, जगुआर, मिराज की गर्जना से गूंजा पूर्वांचल E’way

इसे भी पढ़ें : …बीच रोड पर जमकर नाची ये Bhojpuri Actress, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…

Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने...

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...