spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रणबीर और आलिया 14! अप्रैल को करेंगे शादी, जानिए हनीमून के लिए कहां जाएंगे

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट (Alia Bhatt) की शादी 14 अप्रैल को हो सकती है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेंबूर स्थित ‘RK हाउस’ में होगी। बताया जा रहा है कि 3-4 दिन की सेरेमनी के बाद रणबीर-आलिया पंजाबी रीति से शादी करेंगे।

मुंबई में आरके हाउस में होगी शादी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेडिंग वेन्यू RK हाउस में दोनों की शादी की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। कपल की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज भी पंजाबी रीति रिवाज से ही होगी। दोनों परिवार शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को कपल की मेहंदी सेरेमनी है। इसके बाद हल्दी, संगीत समेत सभी सेरेमनी होंगीं। सूत्र ने कहा, “फैमिली का मतलब द वर्ल्ड फॉर द कपूर है। यह शायद इस पीढ़ी की आखिरी कपूर शादी है। इसलिए वे इसे अपनी रूट्स के करीब रखना चाहते हैं।” इस भव्य बंगले में एक विशाल लॉन है और जो कपल की शादी में दोस्तों, फैमिली और गेस्ट के लिए काफी बड़ा है। रणबीर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी 20 जनवरी 1980 को RK हाउस में ही हुई थी।

ये होंगे शादी में शामिल

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। इस शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बेस्ट फ्रेंड डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करण जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन समेत कई सेलेब्स शादी में शामिल होंगे। रणबीर कपूर ने अपनी शादी में सालों से उनके साथ काम कर रहे टेक्नीशियन, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट स्पॉट बॉयज और सभी असिस्टेंट्स को भी इनवाइट किया है। इस शादी में 450 से ज्यादा गेस्ट शामिल होंगे, जिसके लिए ‘शादी स्क्वाड वेडिंग प्लानर्स’ को अपॉइंट किया गया है।

स्विट्जरलैंड में हनीमून

जानकारी के अनुसार,अपनी शादी के पहले रणबीर बैचलर्स पार्टी अपने घर पर होस्ट करने वाले हैं। इस पार्टी में शामिल होने वाले गेस्ट की लिस्ट भी सामने आ गई है। उनकी इस पार्टी में इंडस्ट्री से उनके बेहद करीबी दोस्त और बचपन के दोस्त शामिल होंगे। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी का नाम शामिल है। यह तीनों रणबीर के बेहद करीबी दोस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद आलिया और रणबीर हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : भोजपुरिया स्‍टार पवन सिंह ने कहा- एक बाप का बेटा हूं, एक्‍ट्रेस ने दिया क्‍या धांसू जवाब, सुनें…

इसे भी पढ़ें : Laung Laachi का भोजपुरी वर्जन रिलीज, गजब बवाल मचा रही Akshara Singh… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं Malaika Arora

इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, खुशी से झूमे फैंस

इसे भी पढ़ें : कभी सोने की खदान रहा KGF आज है खंडहर, जानें क्‍या है स्‍टोरी

इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना

इसे भी पढ़ें : करीना कपूर के पिता रणधीर को है गंभीर बीमारी, रणबीर कपूर ने किया यह खुलासा

 

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...