कभी सोने की खदान रहा KGF आज है खंडहर, जानें क्‍या है स्‍टोरी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रॉकिंग स्टार यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म KGF चैप्टर 2 14 अप्रैल को  रिलीज होगी। केजीएफ का पूरा नाम कोलार गोल्ड फील्ड्स है। ये कर्नाटक के दक्षिण पूर्व इलाके में स्थित एक जगह है। इस जगह का इतिहास बहुत पुराना और दिलचस्प रहा है। इस फिल्म में केजीएफ और रॉकी भाई पर राज की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में रॉकी की टक्कर अधीरा से होगी, जो अपने केजीएफ को वापस लेने आ रहा है। इस फिल्म का पहला पार्ट 2018 में रिलीज हुआ था और तभी से सीक्वल का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

इतिहास के पहलू

बेंगलुरू के पूर्व में मौजूद बेंगलुरू-चेन्नई एक्सप्रेसवे से 100 किलोमीटर दूर केजीएफफ टाउनशिप है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1871 में ब्रिटिश सैनिक माइकल फिट्जगेराल्ड लेवेली ने 1804 में एशियाटिक जर्नल में छपे चार पन्नों का एक आर्टिकल पढ़ा था। उसमें कोलार में पाए जाने वाले सोने के बारे में बताया गया था। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कोलार में लेवेली की दिलचस्पी बढ़ी थी। इस टॉपिक को पढ़ते हुए लेवेली के हाथों ब्रिटिश सरकार के लेफ्टिनेंट जॉन वॉरेन का एक आर्टिकल लगा। लेवेली को मिली जानकारी के अनुसार, 1799 की श्रीरंगपट्टनम की लड़ाई में अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान को मारने के बाद कोलार और उसके आसपास के इलाके पर अपना कब्जा जमा लिया था। उसके कुछ समय बाद अंग्रेजों ने यह जमीन मैसूर राज्य को दे दी।

केजीएफ था पहला बिजली पाने वाला शहर

1804 से 1860 के बीच इस इलाके में काफी रिसर्च और सर्वे हुए। अंग्रेजी सरकार को उससे कुछ नहीं मिला. इस रिसर्च के चलते कइयों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। उसके बाद वहां होने वाली खुदाई पर रोक लगा दी गई। 1871 में वॉरेन की रिपोर्ट पढ़कर लेवेली के मन में कोलार को लेकर दिलचस्पी जगी। लेवेली ने बैलगाड़ी में बैठकर बेंगलुरू से कोलार की 100 किलोमीटर की दूरी तय की। वहां पर करीब दो साल तक रिसर्च करने के बाद 1873 में लेवेली ने मैसूर के महाराज से उस जगह पर खुदाई करने की इजाजत मांगी।

सोने की खोदाई के मामले में दुनिया छठे नंबर पर था भारत

कोलार गोल्ड फील्ड की बिजली की जरूरत पूरी करने के लिए वहां से 130 किलोमीटर दूर कावेरी बिजली केंद्र बनाया गया था। जापान के बाद यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट है. बिजली पहुंचने के बाद केजीएफ में सोने की खुदाई बढ़ा दी गई. वहां तेजी से खुदाई  करने के लिए कई मशीनों को काम में लगाया गया था। इसका नतीजा यह हुआ कि 1902 आते-आते केजीएफ भारत का 95 फीसदी सोना निकालने लगा। इसके चलते 1905 में सोने की खुदाई के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया। साल 1930 के बाद इस जगह पर 30,000 मजदूर काम करते थे।

1956 में हुआ था इस खान का राष्‍ट्रीयकरण

देश को जब आजादी मिली, तो भारत सरकार ने इस जगह को अपने कब्जे में ले लिया था। उसके करीब एक दशक बाद 1956 में इस खान का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। 1970 में भारत सरकार की भारत गोल्ड माइन्स लिमिटेड कंपनी ने वहां काम करना शुरू किया। शुरुआती सफलता मिलने के बाद समय के साथ कंपनी का फायदा कम होता गया। 1979 के बाद तो हाल ये थी कि कंपनी के पास अपने मजदूरों को देने के लिए पैसे नहीं बचे। केजीएफ का प्रदर्शन 80 के दशक के दौरान खराब होता चला गया। एक समय ऐसा भी आया जब वहां से सोना निकालने में जितना पैसा लग रहा था, वो हासिल सोने की कीमत से भी ज्यादा हो गई थी। इस चलते 2001 में भारत गोल्ड माइन्स लिमिटेड कंपनी ने वहां सोने की खोदाई बंद करने का निर्णय लिया गया था। उसके बाद वो जगह एक खंडहर बन गई। माना जाता है कि केजीएफ में आज भी सोना है।

इतनी होगी सोने की कीमत 

केजीएफ में खनन 121 सालों से भी ज्यादा समय तक चला। साल 2001 तक वहां खोदाई होती रही। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन 121 सालों में केजीएफ की खदान से 900 टन से भी अधिक सोना निकाला गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को स्पॉट मार्केट बंद होने के समय सोने का भाव (Gold Price) 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस हिसाब से एक किलोग्राम सोने का भाव 51,81,200 रुपये के आसपास बैठता है। इस हिसाब से अंदाजा लगा सकते हैं कि 900 टन सोना आखिरी कितने का होगा।

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा

इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत

इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्‍यों मच गई चीख-पुकार, देखें…

इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

राजपाल यादव की शॉर्ट फिल्म ‘उबाल’ इस रोज होगी रिलीज…

Kohramlive : अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों लगातार नये...

Karisma Kapoor के बच्चों को बड़ी राहत, संजय कपूर के बैंक अकाउंट फ्रीज…

करिश्मा कपूर(Karisma Kapoor) के बच्चों समायरा कपूर एवं कियान राज कपूर को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सौतेली मां प्रिया कपूर को संपत्ति बेचने, ट्रांसफर करने या गिरवी रखने से रोक दिया गया है।

 दिग्गज एक्टर का निधन…

फिल्मी दुनिया में हर किरदार में घुल जाने वाले दिग्गज एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका सोमवार को निधन हो गया। 80 साल के भरत कपूर उम्र से जुड़ी दिक्कतों के कारण आखिरी सांस ली। अभिनेता अवतार गिल ने मीडिया को

Social Media : खुशियों की दस्तक फिर से, ये TV एक्ट्रेस बनेगी दूसरी बार मां…

TV की जानी-मानी अभिनेत्री पूजा बनर्जी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है, जिसने सोशल मीडिया(Social Media) पर खुशी की लहर दौड़ा दी है।