Kohramlive desk : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया पेरेंट्स बनने को लेकर काफी एक्साइटेड थे। दोनों के लिए बहुत खुशी के क्षण हैं। दोनों फैंस संग अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को काफी समय से शेयर कर रहे थे। भारती प्रेग्नेंट होने के बाद से ही मां बनने को लेकर एक्साइटेड थीं। वे लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज भी शेयर कर रही थीं। बेबी बंप में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं।
भारती सिंह हमेशा से ही स्टीरियोटाइप तोड़ने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस को लेकर एक खास बात ये रही कि वे प्रेग्नेंसी फेज में भी काम करती नजर आईं। भारती ने अपने काम के साथ समझौता नहीं किया। सोशल मीडिया पर हर चीज को लेकर भारती काफी मुखर रहती हैं। पिछले कुछ समय से वे अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर अपने इमोशन्स साझा कर रही थीं।
View this post on Instagram
लॉकडाउन फेज से ही कपल की थी ये इच्छा कपल पैरेंट्स बनने को लेकर काफी उत्साहित थे और लॉकडाउन फेज से ही इस बात का जिक्र करते रहते थे। कभी सोशल मीडिया पर तो कभी शोज में कपल हमेशा किड्स को लेकर अपनी फीलिंग्स शे। र करते थे। यहां तक कि भारती तो मजाकिया अंदाज में भी इसपर बात करती नजर आती थीं। अब वे मां बन गई हैं। कुछ समय पहले ही ये अफवाह फैली थी कि भारती जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। हालांकि इसपर भारती ने खुद लाइव चैट के जरिए सफाई दी थी कि ऐसा कुछ नहीं है।
फोटो शेयर कर जताई खुशी शेयर की गई फोटो में कपल व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। भारती ने अपने हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिया हुआ है और दोनों ही प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। निसंदेह ही कपल के लिए ये बेहद खास दिन है। हालांकि अभी उन्होंने न्यूली बॉर्न बेबी की फोटो नहीं शेयर की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इस समय खतरा खतरा शो का हिस्सा हैं।
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव












