spot_img

रैंकिंग में झारखंड ने देश के टॉप-3 ‘Achiever’ राज्यों में बनाई जगह…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड ने वित्तीय प्रबंधन के मोर्चे पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर पूरे राज्य को गर्व हो सकता है। नीति आयोग द्वारा जारी वित्तीय वर्ष 2023-24 के Fiscal Health Index-2026 में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुये देश के टॉप-3 राज्यों में अपनी जगह बनाई है। राज्य को ‘Achiever’ श्रेणी में शामिल किया गया है, जहां उसने ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

कमाई भी बढ़ी, खर्च भी रहा संतुलित

इस सफलता की सबसे बड़ी वजह झारखंड का मजबूत वित्तीय अनुशासन और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को माना जा रहा है। राज्य ने अपने कुल राजस्व में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी टैक्स राजस्व से हासिल की, जो राजस्व जुटाने की मजबूत क्षमता को दर्शाता है। वहीं, गैर-कर (नॉन-टैक्स) राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में भी उल्लेखनीय सफलता मिली।

घाटा नियंत्रण में, विकास की रफ्तार बरकरार

झारखंड ने वित्तीय अनुशासन का परिचय देते हुये अपने फिस्कल डेफिसिट को सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) के निर्धारित 3 प्रतिशत की सीमा से नीचे बनाये रखा। यह संकेत है कि राज्य ने विकास और वित्तीय संतुलन के बीच बेहतर तालमेल कायम किया है। राज्य सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुये कैपिटल एक्सपेंडिचर को GSDP के लगभग 4 से 5 प्रतिशत के स्तर पर बनाये रखा। इससे सड़क, पुल, भवन और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति मिली है, जो आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिक प्रगति को और मजबूती देगा।

कर्ज पर भी मजबूत पकड़

झारखंड ने कर्ज प्रबंधन में भी संतुलित रणनीति अपनाई। राज्य का कुल कर्ज GSDP के 25 प्रतिशत से कम रहा, जबकि ब्याज भुगतान का बोझ भी नियंत्रित रखा गया। यह राज्य की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। अर्थशास्त्रियों और वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि Fiscal Health Index में झारखंड का यह प्रदर्शन केवल एक रैंकिंग नहीं, बल्कि राज्य की मजबूत आर्थिक सोच, वित्तीय अनुशासन और विकासोन्मुखी नीतियों का प्रमाण है। यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में निवेश, आधारभूत विकास और समावेशी आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी।

इसे भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव मैदान से दूर, लेकिन दिल परिवार के पास, फैमिली मोमेंट वायरल…

इसे भी पढ़ें : घर में गणेश जी की तस्वीर कहां और कैसे लगायें, वास्तु मान्यतायें… जानें

इसे भी पढ़ें : वेनजुएला में बार-बार क्यों कांपती है धरती… जानें

इसे भी पढ़ें : मजबूत, चमकदार और हर दिन स्टाइलिश बालों के लिये आसान तरीका…

इसे भी पढ़ें : इस मंदिर में आरती होती है, लेकिन घंटी नहीं बजती, इस अनोखी परंपरा का रहस्य… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सेना, नौसेना और वायुसेना को मिलेगा नया कवच, 52 हजार करोड़ होंगे खर्च…

New Delhi : भारत की तीनों सेनाओं, थलसेना, नौसेना...

चलते-चलते ई-रिक्शा रोड पर बंद, ये एप बना चिंता का कारण… जानें

Kohramlive : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक हैरान करने...

गरमोरवा गांव में पहुंची टीम, हाथी दिखे तो न करें पीछा…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा पंचायत...

चलती पूर्वा एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, यात्रियों ने बनाया पर्दा…

Kohramlive : हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस...

रामगढ़ पुलिस ने दिखाई अपनी ताकत, अड्डेबाजों और अपराधियों को दो टूक…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के चितरपुर और रजरप्पा क्षेत्र...