spot_img

पैरा निशानेबाजी विश्व कप में रामाकृष्णा ने जीता GOLD

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  श्रीहर्षा देवाराडी रामाकृष्णा ने फ्रांस के चेटियारो में चल रहे पैरा निशानेबाजी विश्व कप में अपने नाम गोल्‍ड मेडल किया है। वह मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल एसएच2 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर पेरिस पैरालंपिक 2024 के लिए कोटा हासिल करने वाले दूसरे भारतीय पैरा निशानेबाज बन गए हैं।

253.1 अंक के साथ दर्ज की जीत

रामाकृष्णा ने फाइनल में 253.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्लोवेनिया के फ्रांसेक टिरसेक (252.6) ने रजत जबकि टेंगाय डि ला फोरेस्ट (230.3) ने कांस्य पदक अपने नाम किया। रामाकृष्णा से पहले मंगलवार को टोक्यो 2020 पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा ने प्रतियोगिता के पहले दिन विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता था और पेरिस पैरालंपिक कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय पैरा निशानेबाज बनीं थी।

प्रदर्शन में निरंतरता पर जोर

आर2 महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में बीस साल की अवनी ने 250.6 अंक के साथ 249.6 के अपने ही विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता। पोलैंड की एमीलिया बाबस्का ने 247.6 अंक के साथ रजत पदक जीता, जबकि कांस्य पदक स्वीडन की अना नोर्मन के नाम रहा जिन्होंने 225.6 अंक जुटाए। तोक्यो 2020 पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली अवनी ने कहा, ‘‘इस साल मेरा लक्ष्य लगातार अपने खेल का विश्लेषण और जरूरी सुधार करना है। मेरा लक्ष्य है कि मैं ऐसी निशानेबाज बनूं, जिसके प्रदर्शन में निरंतरता हो और उम्मीद करती हूं कि इस दौरान पदक भी जीतूंगी।’’

इसे भी पढ़ें : थाना से महज 200 मीटर दूर ATM मशीन काट उड़ा लिये 12.86 लाख… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Truecaller में होने वाला है बड़ा बदलाव, जान लें वरना…

इसे भी पढ़ें : पीने वालों बताओ… बीयर की बोतलों का रंग क्यों होता है Green और Brown

इसे भी पढ़ें : Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी

इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...