spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Triple Murder से दहला आदित्यपुर, सुनें वारदात की पूरी कहानी चश्मदीद की जुबानी

Date:

spot_img
spot_img

Saraikela (Vinod Kesri) : गोलियों की तड़तड़ाहट से अचानक गूंज उठा सरायकेला का सतबहनी इलाका। यहां तीन युवकों की बीती रात सरेराह हत्या कर दी गई। उन्हें गोलियों से भून दिया गया। बोलेरो से आये कुछ अपराधियों ने तीनों पर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। Triple Murder की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ तीनों शख्स को टीएमएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी शामिल हैं। घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहनी इलाके की है।

घटनास्थल पर राजू गोराई का भाई किशन भी मौजूद था। इस Triple Murder Case का वह चश्मदीद है। किशन ने बताया कि भाई राजू गोराई अपने दोस्त आशीष गोराई और सुबीर चटर्जी के साथ सतबहनी मैदान में पार्टी कर रहा था। किशन भी लगभग 100 मीटर दूर अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। तभी वहा एक नई बोलेरो पहुंची। उसमें से छोटू यादव और शेरू के साथ कुछ अन्य लोग उतरे। सभी हथियार से लैस थे। सीधे आशीष की कनपटी में हथियार सटा दिया। राजू और सुबीर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की पर तबतक छोटू ने आशीष को गोली मार दी। इसके बाद राजू और सुबीर को भी गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले। छोटू यादव की आशीष से पुरानी अदावत थी। दो-तीन दिन पहले भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इधर, पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही हत्या के पीछे के कारण का पता चल पायेगा। सुनें क्या बोले ट्रिपल मर्डर के चश्मदीद किशन…

इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान

इसे भी पढ़ें : CDS की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय ने नियम बदले, इस रैंक के अधिकारी जा सकते हैं इस पद पर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...