spot_img
spot_img
spot_img

FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : रंगीन मिजाज बिगड़े पति का असली चेहरा सामने लाने के लिये पत्नी ने एक अनोखा तरीका अपनाया। केवल एक बाइक की खातिर पत्नी को सताने, रूलाने और छोड़ देने वाला पति अब पूरी तरह से बेनकाब हो गया। मायके में रह रही पत्नी मनीषा ने अपने फर्जी फेसबुक (FB) आईडी से उसे रिक्वेस्ट भेजा और एक्सेप्ट होते ही दोनों गुटरगूं करने लगे। खुद को सोशल मीडिया पर सिंगल बताने वाला सत्यम अब रोज इस लड़की से चैट करने लगा। फेसबुक चैट पर अपनी ही पत्नी को अन्य युवती समझ रहे इस पुलिसकर्मी पति ने उससे चुम्मा मांगा। वहीं उसे एक होटल में बुलाया। गंदी-गंदी बातें भी करने लगा। उसने चुम्मा सहित दूसरी कई और चीजों की फ़रमाइश कर डाली। पत्नी ने जब असलियत बताई तो पति का दिमाग ही फिर गया। पीड़िता पत्नी ने अब कोर्ट में वॉट्सऐप पर हुई चैट को बतौर सबूत पेश किया है, जिस पर जिला न्यायालय ने संज्ञान लिया।

इंदौर में रहनेवाली मनीषा की शादी वर्ष 2019 में जवान सत्यम के साथ हुई थी। कुछ महीने तक मनीषा को बहुत अच्छे से रखा। दोनों में बहुत बढ़िया संबंध रहा। अचानक वह मनीषा को सताने लगा। जरा-जरा सी बातों पर पत्नी को मारने पीटने तक लगा। उसे बाथरूम तक में बंद कर दिया जाता था। मनीषा अपनी जिंदगी से थक, हार और ऊब सा गई थी। वह बिगड़े पति को मनाती रही, पर सितमगर पति जुल्म ढाता रहा। थक हार पत्नी सबकुछ अपने मायके में बताई। महिला थाना तक मामला गया, पर बात नहीं बनी। मनीषा को मायके से एक बाइक लाने के लिये सताया और रूलाया जा रहा था। जवान सत्यम को गिरफ्तार करने तक का आदेश निकला, पर वह कभी पकड़ा नहीं गया। फिलहाल वह जमानत पर है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पीड़िता को भरण पोषण और खाने पीने का खर्चा हर माह 7 हजार रूपये देने का भी आदेश हुआ। मतलबी पति अपनी ही फितरत में रमा रहा। तब मनीषा ने जालिम पति की सच्चाई लाने की खातिर एक अन्य युवती बन कर अपने ही पति से वॉटसऐप और चैटिंग शुरू कर दी। फेसबुक से भी जुड़ गई। वहीं संदेही गुनाहगार पति दूसरी लड़की समझ अपनी ही पत्नी से गंदी-गंदी बातें करता रहा। पूरा मस्ती लेता रहा। अब पीड़िता ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े घर में घुस कर जेवर निर्माता की हत्या, बंदी का ऐलान

इसे भी पढ़ें : जीजा ने नाबालिग साली के साथ कर दिया बड़का कांड, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : पति ने की ऐसी दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में लगाने पड़े 8 टांके… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...