spot_img

धनबाद में स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आ’ग…

Date:

spot_img
spot_img

Dhanbad : धनबाद के बलियापुर के नया प्राथमिक विद्यालय हरिबोल थान, मुकुंदा में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिड-डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते तेज लपटें उठने लगीं और स्कूल में अफरातफरी मच गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो ने बिना देर किये सभी 22 बच्चों को सुरक्षित कक्षाओं से बाहर निकाला। इसी बीच पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक ने साहस दिखाते हुये जलते सिलेंडर को स्कूल भवन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पानी, बालू और गीले बोरे की मदद से आग बुझाई।

गनीमत रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। अगर ब्लास्ट होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। एहतियात के तौर पर बच्चों को बिना मिड-डे मील दिए ही घर भेज दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में अग्निशमन यंत्र तो है, लेकिन उसकी वैधता खत्म हो चुकी है, इसलिए उसका इस्तेमाल नहीं हो सका। इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। विद्यालय में 33 बच्चे नामांकित हैं, जबकि घटना के समय 22 छात्र-छात्रायें मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ने यह भी बताया कि पूरे स्कूल में वे अकेले शिक्षक हैं, जिससे पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं का संचालन मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्ति की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : ₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

इसे भी पढ़ें : वंदे भारत बनी ‘लाइफलाइन’! पहली बार जिंदा दिल लेकर दौड़ी ट्रेन…

इसे भी पढ़ें : HC ने रांची के इस इलाके से अतिक्रमण हटाने का आदेश लिया वापस

इसे भी पढ़ें : रील बनाते-बनाते गंगा में समाने लगी 4 लड़कियां, फिर…

इसे भी पढ़ें : CM का हुआ तलाक, सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

Ranchi : कभी झारखंड के घने जंगलों में नक्सलियों...

नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम बाजार के...