spot_img
spot_img
spot_img

BSF जवानों की कलाइयों पर बांध गईं राखी… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : रक्षा बंधन के मौके पर आज देवी सरन सिंह, का. महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अगुवाई में मेरू परिसर स्थित प्रशासनिक भवन प्रांगण में इस पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सेंट स्टीफन स्कूल व नमन विद्या स्कूल की छात्राओं ने सीमा सुरक्षा बल यानी BSF मेरू कैंप के वीर जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी। स्कूली छात्राओं राखी बांधकर जवानों के दीर्घायु की कामना की। साथ ही जवानों ने भी बहनों की रक्षा करने की सौगंध ली।

कार्यक्रम को चार चांद लगाने के लिए सीमा सुरक्षा बल की जॉज व ब्रास बैंड टीम ने विख्यात प्रस्तुति दी। ब्रास बैंड धुन व देशभक्ति गीत ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद सेंट स्टीफन स्कूल के स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति की।

इस अवसर पर BSF कैंप के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिक, सेंट स्टीफन स्कूल एवं नमन विद्या स्कूल के 150 छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अतं में देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक (प्रशासन) ने केएस बन्याल, महानिरीक्षक की प्रेषित शुभाकामनाएं एवं संदेश सभी के साथ साझा की। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं। यह हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अपनी भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देते हैं। रक्षाबंधन सिर्फ त्यौहार नहीं एक स्नेह एवं विश्वास का रिश्ता है, उम्मीद का बंधन है, रक्षा का संकल्प है और प्रेम की डोर है। उन्होंने भाई-बहन का स्नेह सदा बने रहने का कामना की।

इसे भी पढ़ें : टोला मोहल्ला में गुंडई करने वालों का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के निर्देश पर लेह लद्दाख पहुंचे श्रम विभाग के लोग… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : क्रिप्टोकरेंसी से खेला करने वाले दो को CID ने दबोचा… जानें

इसे भी पढ़ें : क्रिमिनलों को गेम देने वाला निकला मौकापरस्त स्टाफ, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : स्कूल के टॉयलेट में छात्रा ने पी ली फिनाइल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को चतरा पुलिस का झटका… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में रांची DTO, 3 गाड़ी जब्त, डेढ़ लाख हर्जाना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...