spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

क्रिमिनलों को गेम देने वाला निकला मौकापरस्त स्टाफ, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur/Sanjay) : डकैती की प्लानिंग करते हुए रांची पुलिस ने 7 संदेही गुनहगारों को दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा गोलियां और दो बाइक जब्त की गई है। रांची पंडरा बाजार के एक सेठ इनके टारगेट पर थे। इस बात का खुलासा आज रांची के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया। SSP ने मीडिया को बताया कि मौकापरस्त दो स्टाफ सूरज कुमार और सुजीत कुमार ने अपने ही सेठ को लूटने की प्लानिंग की थी। दोनों मधुकम के रहने वाले हैं। सेठ के यहां मजदूरी करते थे। साथ ही टेम्पू भी चलाते थे।

सेठ के हर मूवमेंट की दोनों को थी जानकारी

इन दोनों स्टाफ को सेठ के सारे मूवमेंट की जानकारी थी। सेठ कब, कहां और कितना माल लेकर जाते हैं, इन दोनों के पास सारा इंफॉर्मेशन रहता था। सूरज और सूजीत ने सेठ को लूटने के लिए दीपक और रवि से संपर्क किया था। यह दोनों भी मधुकम इलाके में रहते हैं। इसके बाद संतोष राय, अभिषेक चौधरी और अलतमस अंसारी से कॉन्टैक्ट किया गया। सेठ से डकैती करने के लिए करीब 15 दिनों तक रेकी की गई।

बीते सोमवार को किया गया था अटेम्प्ट

बीते सोमवार को एक अटेम्प्ट भी लिया गया, पर वे चूक गये। इसी दौरान पुलिस कप्तान को इंफॉर्मेशन मिली कि बीते 28 अगस्त को सेठ को लूटने की तैयारी है। सभी गुंडे एक खाली मकान में हथियार के साथ जुटे हैं। यह खाली मकान सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के नवाटोली चौक के पास है। मिली सूचना पर सिटी एसपी शुभांशु जैन की देखरेख टीम गठित की गई। सुखदेवनगर थानेदार विनोद कुमार की लीडरशिप में टीम ने उक्त ठिकाने पर छापेमारी की और हथियार व 2 बाइक के साथ पांच बदमाशों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर रेकी कर रहे सूरज और सुजीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि संतोष, अभिषेक और अल्तमश वारदात को अंजाम देने वाले थे। अभिषेक बाइक चलाने वाला था। अल्तमश हथियार के साथ बीच में बैठने वाला था और संतोष पीछे बैठकर छिनतई करने वाला है। गिरफ्तार 5 लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है। सुनें क्या बोले SSP किशोर कौशल…

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : जानिए झारखंड में अगले चार दिनों तक आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: