Kohramlive Desk : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव जब से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जांच में पता चला कि उनको हॉर्ट अटैक आया है और हार्ट के एक तरफ के हिस्से में ज्यादा ब्लॉकेज है। लगातार कॉमेडियन की रिकवरी की लोग दुआ कर रहे हैं। इस बीच राजू श्रीवास्तव के करीबी दोस्त और कॉमेडियन एहसान कुरैशी ने राजू की हेल्थ को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एहसान कुरैशी ने बताया कि राजू बीते 25 से 30 घंटे से अनकॉन्शियस हैं और आईसीयू में भर्ती हैं। इसके साथ ही उनका दिमाग सही तरीके से अभी काम नहीं कर रहा है।
उहसान कुरैशी बोले, जल्द रिकवरी की कर रहा दुआ
एहसान कुरैशी ने कहा- ‘मैं दिल्ली आने वाला था, लेकिन राजू श्रीवास्तव के परिवार ने मुझे बताया कि डॉक्टर अभी किसी को भी उनसे मिलने नहीं दे रहे। इसलिए अभी फिलहाल नहीं गया और यही पर उसकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहा हूं। मैं मुंबई में हूं, लेकिन बराबर उसके परिवार से हेल्थ को लेकर अपडेट ले रहा हूं।’
यूपी सरकार का मिल रहा पूरा सपोर्ट
एहसान कुरैशी ने कहा कि राजू श्रीवास्तव यूपी फिल्म डेवलपमेंट कांसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैंन है। इस वजह से उन्हें और उनके परिवार को यूपी सरकार की तरफ से पूरा सपोर्ट मिल रहा है।
इसे भी पढ़ें : आदिवासी है तो जल, जंगल और जमीन : CM हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :उदय उमेश ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस… देखें
इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें :बालू का कण हो या बड़ा हाथी, आदिवासियों का होना जरूरी : वंदना टेटे
इसे भी पढ़ें :कोल्ड ड्रिंक्स लदा ट्रक पलटा, देखिए पब्लिक ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :दरवाजा तोड़ जब अंदर झांका तो सभी रह गये सन्न…
इसे भी पढ़ें :74 की उमर में ब्रेकअप, अब नौंवी बीवी की खोज में रॉन, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में 18 विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ, लंबे इंतजार के बाद शिंदे कैबिनेट का विस्तार














